बिहार

महान सम्राट अशोक के पदचिन्हों पर चलते हुए नीतीश कुमार ने स्थापित किया समतामूलक समाज: उमेश सिंह कुशवाहा

पटना। विश्वविजेता चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती जनता दल यूनाईटेड पार्टी कार्यालय में आज धूमधाम से मनाई गयी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, राष्ट्रीय महासचिव भगवान सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव विधान पार्षद रवीन्द्र प्रसाद सिंह, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला मुख्य रूप से उपस्थिति रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक समाजिक समरसता, एकता और सद्भावना के समर्थक थे। वो देश को उन्नत बनाने के लिए सशक्त समाज के निर्माण के पक्षधर थे। सम्राट अशोक का जीवन दर्शन आज भी समाज का मार्ग दर्शन करने में सक्षम है। सम्राट अशोक जी ने समाजिक समरसता, एकता और सद्भावना को बहाल करने के लिए आजीवन सँघर्ष किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सम्राट अशोक के पदचिन्हों पर चलते हुए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोषितों, बंचितों, महिलाओं और कमजोर वर्गों के राजनैतिक, समाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास हेतु अनगिनत कार्य किए जिनकी चर्चा आज विदेशों में भी होती है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 2016 से चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर अवकाश घोषित किया। उनके जन्मदिवस पर लंबे समय से चल रहे विवाद को देखते हुए विशेषज्ञों से विचार-विमर्श कर चैत अष्टमी के दिन राजकीय समारोह के रूप में जयंती मनाने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री जी ने पटना में उनके नाम पर आत्याधुनिक सुविधायुक्त श्सम्राट अशोक कंवेंशन सेंटरश् का निर्माण करवाया।

इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि समतामूलक समाज के निर्माता महान सम्राट अशोक के पदचिन्हों पर चलते हुए ही हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने प्रदेश में सतत और समावेशी विकास के साथ सरकार चलाया है। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद लगातार इन्होंने सबके लिए समान रूप से कार्य किया और बिहार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को अक्षरशः लागू करते हुए कानून का राज स्थापित किया। सम्राट अशोक के विचारों और उनकी उत्प्रेरक जीवनी से लोगों को परिचित कराने के लिए कार्य किए। उनके द्वारा बताये गये रास्ते पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि हैं। जो सही मायने में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हुई हैं।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्री अरूण कुमार सिंह, श्री मृत्युंजय कुमार सिंह, श्री चंदन कुमार सिंह, श्री अशोक कुमार बादल, श्री वासुदेव कुशवाहा, श्रीमती किरण रंजन, श्री रणविजय कुमार, श्री नंदकिशोर कुशवाहा, श्री अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्री आशुतोष झा, श्रीमती अंजुम आरा एवं सुश्री अनुप्रिया, ई0 रामचरित्र सिंह, श्रीमती श्वेता विश्वास, श्री कमल नोपानी, श्री नीतीश पटेल,, श्री दिव्यांशु भारद्वाज, श्री राहुल खंडेलवाल, मो0 आसिफ कमाल, श्री ओम प्रकाश सिंह सेतु, श्री विनोद कुमार सिंह, श्री राजकिशोर सिंह ‘‘कक्कू’’, श्री कर्मवीर आजाद, श्री चंदन पटेल, श्री चंन्द्रिका सिंह दांगी, श्रीमती कंचन चैधरी, श्री शत्रुध्न पासवान, श्री संजय चंद्रवंशी, श्री उपेन्द्र कुमार टुनटुन, श्री मोनी सिंह, श्री प्रशांत कुमार आदि बड़ी संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी सम्राट अशोक के तैल्य चित्र पर पुष्पांजली अर्पित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button