क्राइमबिहार

मंदिर में अश्लील हरकत करने वाले आरजेडी नेता तिरुपति यादव को महिला ने सरेआम कूटा

भागलपुर। भागलपुर जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष सह आरजेडी के प्रदेश सचिव तिरुपति यादव को अंदाजा नहीं था कि एक महिला के साथ छेड़छाड़ करना उन पर भारी पड़ने वाला है। एक बार छेड़छाड़ करने पर पहले तो महिला ने उनको इग्नोर किया लेकिन फिर दोबारा जब उन्होंने वही हरकत की कोई महिला इसे बर्दाश्त नहीं कर सके और कालर पकड़ कर के सड़क पर ही उनकी अच्छी खासी मरम्मत कर डाली। उनकी पिटाई को देखते हुए उनके चेले चपाती भी वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। पूरे घटनाक्रम को वहां के लोगों ने कैमरे में कैद कर दिया और फिर इसे वायरल कर दिया। सार्वजनिक तौर पर एक महिला के हाथों की गई कुटाई के बाद आरजेडी नेता तिरुपति यादव और सब से नजरें चुराते हुए चल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक यह घटना भागलपुर विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर
की है। महिला अपने परिजनों के साथ मंदिर में पूजा अर्चना करने आई थी। मंदिर में पहले से मौजूद तिरुपति यादव उन पर अश्लील टिप्पणी करने लगे। महिला ने उनकी अनदेखी करते हुए मंदिर के अंदर दाखिल हो गई।


पूजा अर्चना के बाद जब वह मंदिर से बाहर निकल रही थी तो फिर तिरुपति यादों ने उनको लक्ष्य करते हुए अश्लील टिप्पणी करनी शुरू कर दी। इस बार महिला का कूदते बर्दाश्त जवाब दे गया। उसने आव देखा न ताव तिरुपति यादव का कालर पकड़कर के उस पर भूखे शेरनी की तरह टूट पड़ी।

एक महिला के हाथों तिरुपति यादव की कुटाई होते देख कौतूहल बस आसपास के लोग भी जुट गए। वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। और वीडियो तब तक बनाते रहे जब तक महिला उनकी कुटाई करती रही।
इस बीच तिरुपति यादव की कुटाई देखकर उनके चेले चौपाटी वहां से फरार हो गए। बड़ी मुश्किल से तिरुपति यादव उस महिला के चंगुल से अपने आप को आजाद करने में सफल हुए, और फिर वहां से भागे तो पलट कर नहीं देखी। तिरुपति यादव की पिटाई की चर्चा जंगल की आग की तरह पूरे शहर में फैल गई। पिटाई का उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button