बिहारराजनीति

भाजपा जातीय गणना की पक्षधर, संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान : विजय सिन्हा

पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कहा की बिहार में अपराध का माहौल बन रहा है और भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने जातीय गणना को लेकर पटना उच्च न्यायालय के फैसले पर साफ लहजे में कहा कि भाजपा के सरकार में ही जातीय गणना का फैसला लिया गया था।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 13 जुलाई को पुलिस लाठी चार्ज में विजय कुमार सिंह की हत्या, पूर्णिया में राज कुमार मेहता और जनार्दन मंडल की हत्या, कटिहार में प्रहलाद पासवान और कल पटना में निलेश यादव पर गोलियों की बौछार और मुजफ्फरपुर में नरसंहार की घटनाएं बता रही हैं कि बिहार में भय का माहौल बन गया है।
उन्होंने कहा कि मुहर्रम के दौरान जिस तरह कई जिलों में तनाव का माहौल बना उसमे सरकार को बताना चाहिए कि अल्पसंख्यकों का मनोबल क्यों बढ़ा । उन्होंने कहा कि खानापूर्ति के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा जिससे इन मामलों में विरोध नहीं कर सके।
उन्होंने बताया कि आज प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय गृह मंत्री जी से भी मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े आज वैशाली में बैंक से एक करोड़ की लूट हो गई।
जातीय गणना को लेकर पटना उच्च न्यायालय के फैसले के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा सभी संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करती है और किसी भी फैसले का स्वागत करती है। उन्होंने कहा भाजपा शुरू से ही जाति आधारित गणना के पक्ष में रही है और आज भी है। उन्होंने हालांकि सरकार के नियत पर शक व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि जातीय गणना से लॉ एंड ऑर्डर कैसे सुधरेगा। इस गणना से स्कूलों के अंदर की अराजकता कैसे मिटेगी। इस गणना से जो चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था वह कैसे सुधरेगी। अब उनके चला चली की बेला है। इस गणना का सही उद्देश्य कल्याण की बात है, लेकिन इनका लक्ष्य केवल चुनावी लाभ लेना है।
उन्होंने कहा कि मनोनुकूल फैसला नहीं आने पर भ्रम फैलाने वालों की भाषा बदल जाती है। फैसलों को लेकर भ्रम फैलाया जाता है या फिर विरोधियों पर ही निशाना साधा जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं पर पूरा विश्वास करती है।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर राम सागर सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह उपस्थित थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button