बिहारराजनीति

भाजपा आरक्षण के साथ खडी है: सम्राट चौधरी

जब तक समाज में गैर बराबरी, तब तक कोई आरक्षण समाप्त नहीं कर सकता: सुशील मोदी

पटना । बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित तमाम नेताओं ने ’महामानव’ बाबासाहेब के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें याद किया।
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा कभी भी आरक्षण विरोधी नही रही है। उन्होंने कहा कि जब देश का संविधान बना तब भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने आरक्षण का समर्थन किया। इसके बाद अटल बिहार वाजपयी जी की सरकार मंे प्रमोशन में आारक्षण की व्यवस्था लागू की।
इसके बाद 2016 में जब सर्वोच्च न्यायलय ने एससी एसटी अत्याचार अधिनियम को शिथिल करने की कोशिश की गई, तो भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार ने ही उसे री-स्टोर किया।
उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद के नेता आज संविधन की रक्षा करने और आरक्षण बचाने की बात करते है, लेकिन हकीकत है कि 15 साल के शासनकाल में राजद ने किसी को आरक्षण नहीं दिया। यहां तक की पंचायत चुनाव भी बिना आरक्षण के करवाए गए।
सम्राट चौधरी ने जोर देकर कहा कि भाजपा आरक्षण के साथ खडी है। उन्होंने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे राजद से जरूर सवाल करें कि राजद के शासनकाल में किसे आरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सत्ता जाने के बाद दलितों की याद आती है।
उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था तब बाबा साहेब को देश का कानून मंत्री बनाया गया। पाकिस्तान बंटवारे के समय पडोसी देश चले गए योगेंद्र मंडल पाकिस्तान तो चले गए, लेकिन दो साल के बाद ही इन्हें वापस भारत आना पड़ा।
उन्होंने कहा कि भारत में आज अंबेडकर जी को पूजा जाता है जबकि पाकिस्तान में अब मंडल जी को पहचााने वाला भी नहीं है। यही पाकिस्तान और भारत में अंतर है।
विधान पार्षद चौधरी ने कहा कि अगर बिहार में आज जातीय गणना का काम हो रहा है, तो उसमें भी भाजपा का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि अगर आबादी बढेगी तो आारक्षण भी बढेगी, यह साफ प्रावधान है।
उपस्थित लोगों से बाबा साहेब से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए कहा कि आज जरूरत है कि अपने-अपने समाज के उन लोगों को साथ जोड़िये और मुख्यधारा में लाने की कोशिश की जाए।

समारेह में लोगों को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक गैर बराबरी है तब तक कोई भी आरक्षण समाप्त नहीं कर सकता है। उन्होंने कांग्रेस को दलित विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस प्रारंभ से ही दलित विरोधी रही है।
उन्होंने कहा कि 1952 में बाबा साहेब में मुंबई से चुनाव लड़ा तक कांग्रेस ने उन्हें हराने का काम किया। कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद बाबासाहेब को भारत रत्न का सम्मान नहीं दिया गया। जब भाजपा के समर्थन वाली वी पी सिंह की सरकार देश में बनी तब उन्हें सर्वोच्च सम्माान से नवाजा गया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने तो संसद के सेंट्रल हॉल में बाबासाहेब की मूर्ति नहीं लगने दी। वी पी सिंह की सरकार के दौरान उनकी मूर्ति संेंट्रल हॉल में लगाई गई। उन्होंने कहा कि इन उदाहरणों से कांग्रेस की मानसिकता समझी जा सकती है। उन्होंने राजद को भी दलित विरोधी बताते हुए कहा कि राजद के शासनकाल में नरसंहार में 155 दलितों की हत्या कर दी गई और यही राजद बाबासाहेब की जयंती मना रही है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने अंबेडकर से जुडे पांच स्थानों को पंच तीर्थ घोषित कर वहां भव्य इमारत बना रही है।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा कि अंबेडकर साहब के विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरत है उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा शिक्षित होना होगा समाज के मुख्यधारा में आने के लिए हम सबको शिक्षित होना है l
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों की चिंता किया है उन्हें हर दृष्टि से संपन्न करने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास किया है l
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत कुमार चौधरी ने कहा कि भारत रत्न अंबेडकर साहब ने वंचित शोषित समाज को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया उन्होंने विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने वाले अंबेडकर साहब को कांग्रेस के नेताओं ने सम्मान नहीं दिया उन्हें परेशान करने का काम किया भारत के संविधान निर्माता अंबेडकर साहब को भारत रत्न भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देने का काम किया इस सम्मान को देश का यह समाज सदा याद रखेगा l
भाजपा विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अंबेडकर साहब के विचारों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हम सब का लक्ष्य होनी चाहिए
जयंती समारोह का संचालन भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजीव पासवान ने किया l धन्यवाद ज्ञापन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुनील दास ने किया
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया, भाजपा विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक प्रसाद भारती, मिलन रजक, संजय महतो, सुमन भारती पासवान ,सुनीता पासवान, रामप्रवेश सिंह, भोला भास्कर, नरेश रामतुडी, आनंद राम, प्रमोद चौधरी आदि उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button