
राजमहल, (साहिबगंज)
08 जनवरी 2025:
मॉडल कॉलेज राजमहल में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह का जन्म उत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कॉलेज कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस खास अवसर पर डॉ. सिंह ने एक नारियल का पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और जन्मदिन को यादगार बनाया।
https://www.facebook.com/share/r/15WoAmCkUF/
गौरतलब है कि हाल ही में डॉ. रणजीत कुमार सिंह को सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा केंद्राध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गर्व का विषय है।
इस कार्यक्रम के दौरान, कॉलेज के बी.ए. सेमेस्टर-2 के छात्र श्रीकांत कुमार की भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में नियुक्ति की खुशी में मिठाई बांटी गई। प्राचार्य सहित सभी शिक्षक और कर्मियों ने श्रीकांत को बधाई दी और इसे कॉलेज की सफलता का प्रतीक बताया। डॉ. सिंह ने सभी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह कॉलेज दिन-प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है, और यहां के छात्र देश के विभिन्न प्रतिष्ठानों में अपना योगदान दे रहे हैं।
डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन या किसी विशेष अवसर पर एक पेड़ अवश्य लगाएं, ताकि पर्यावरण संरक्षण और मानव धर्म की रक्षा में योगदान दिया जा सके।
इस कार्यक्रम में शिक्षक डॉ. रमजान अली, डॉ. अमित कुमार, डॉ. विवेक कुमार महतो, डॉ. अरविंद पांडे, कर्मी मोहन कुमार, सुमित कुमार, प्रकाश, बबलू हेंब्रम, करमू और दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। https://www.facebook.com/share/r/15WoAmCkUF/