बिहारराजनीति

पीएम के जन्मदिन पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करके समाज सेवा के प्रति तत्परता का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है: सम्राट चौधरी

पटना। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव, बांकीपुर विधायक नितिन नवीन, कुम्हरार विधायक अरुण सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा की रक्तदान महादान है और इससे शुभ कार्य कुछ और नहीं हो सकता की आप रक्तदान के माध्यम से किसी मरीज का जीवन बचाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। रक्तदान महादान है। रक्तदान ही है, जो न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाता है बल्कि जिंदगी बचाकर उस परिवार के जीवन में खुशियों के रंग भी भरता है। इंसान की रक्त की कमी को पूरा दूसरा इंसान ही कर सकता है, इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। आज देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित रक्तदान का कार्यक्रम निश्चित ही जनमानस में इस पुनीत कार्य के लिए जनजागरण में सहायक होगा। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ही आज युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस रक्तदान अभियान में पूरे जोश के साथ शामिल हो रहा है। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवा रक्तविरों का इस प्रकार सहर्ष आगे आना हमारे समाज के लिए निश्चित तौर पर एक सकारात्मक संदेश है। मैं तमाम युवा रक्तविरों को इस महादान के लिए बधाई देता हूं।
इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और बलिदान का पर्याय है। उनका जीवन राष्ट्र निर्माण के पथ की एक यात्रा है।इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को युवा मोर्चा ने सेवा पखवाड़ा के रूप में विभिन्न कार्यक्रम के तहत मना रही है। युवा मोर्चा 18 सितंबर को सभी 45 संगठनात्मक जिला में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। श्री मिश्रा ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि समाज कल्याण कार्य में एकजुटता के साथ आगे आकर स्वेच्छा से रक्तदान व सेवा कार्य में सम्मिलित होना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री सीमांत शेखर और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री शशि रंजन ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार भाजपा महामंत्री मिथिलेश तिवारी, जगन्नाथ ठाकुर, राजेश वर्मा, संगठन महामंत्री भिखुभाई दलसानिया, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, प्रोटोकॉल प्रभारी मनोज शर्मा, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह बिहार प्रभारी रवि देसाई, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा,प्रदेश महामंत्री सीमांत शेखर,शशि रंजन,प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकू मेहता, प्रदेश प्रभारी दुर्गेश सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, भाजयुमो पटना महानगर अध्यक्ष मयंक जायसवाल, महामंत्री सन्नी मिक्की,राहुल रंजन, शुभम राज मिठू, अभिषेक बंटी,अंकेश सक्सेना,शिवम कुमार आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button