बिहारराजनीति

नरेन्द्र मोदी भारत के नहीं, केवल गुजरात के प्रधानमंत्री हैं : ललन सर्राफ

पटना। बेगूसराय नगर भवन में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ का संयुक्त प्रमंडलीय प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता श्री ललन सर्राफ ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संदेश को हर हाट, हर बाजार तक पहुँचाना है और इसके साथ-साथ केन्द्र की तानाशाही और जनविरोधी नीतियों की पोल खोलने का संकल्प भी लेना है।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी भारत के नहीं, केवल गुजरात के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने केवल अंबानी, अडानी जैसों की थैली भरी है, जबकि करोड़ों देशवासियों के हाथ खाली के खाली हैं। बीते 9 वर्षों में उनके सारे वादे खोखले साबित हुए। उनके 9 साल बेमिसाल नहीं, बल्कि भारत को बदहाली में पहुंचाने वाले साल हैं। वे करोड़ों भारतवासियों के गुनाहगार हैं। उन्हें देश की गद्दी पर अब एक पल भी बैठने का हक नहीं। 2024 में हम बिहार की 40 में 40 सीटें श्री नीतीश कुमार की झोली में डालेंगे।
विधानपार्षद एवं जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा की वाशिंग मशीन में जाकर सारे के सारे भ्रष्टाचारी बेदाग हो जाते हैं। केन्द्र सरकार को अपने वादे के मुताबिक 9 सालों में 18 करोड़ नौकरी देनी थी, जबकि नौकरी मिली केवल 7 लाख लोगों को। 2019 में भाजपा ने अपने संकल्प-पत्र में कहा था कि खुदरा व्यापार की वृद्धि के लिए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड गठित करेंगे, छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए जीएसटी के तहत पंजीकृत सभी व्यापारियों को 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराएंगे और किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर हर पंजीकृत व्यापारी को क्रेडिट कार्ड देंगे, लेकिन इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। ये सरकार हमें हिन्दू-मुस्लिम में बांटकर केवल सत्ता में बने रहना चाहती है। इस सरकार के विरुद्ध जुबान चलाने की जरूरत है।
जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने कहा क नीतीश कुमार ने हमें विचारों की ताकत दी है। अब हमें इन विचारों को तकनीक की ताकत देनी है। सोशल मीडिया के माध्यम से हमें नई पीढ़ी को अपने दल से जोड़ना है और अपने नेता के अभूतपूर्व कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
पूर्व विधानपार्षद व जिलाध्यक्ष रूदल राय ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने बिहार से भाजपा-मुक्त भारत का बिगुल फूंक दिया है। हमें एकजुट होकर उनके संकल्प को परवान चढ़ाना है।
मेयर पिंकी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो किया, उसकी कोई सानी नहीं है। महिलाओं को आने वाले चुनाव में अपने घरों से निकलकर 2024 के महायज्ञ को सफल करना है।
प्रमंडल प्रभारी मुकेश विद्यार्थी ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती और विस्तार पर जोर दिया। बेगूसराय जदयू महानगर अध्यक्ष व पूर्व मेयर संजय कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में न्याय के साथ विकास का मार्ग प्रशस्त किया। कार्यक्रम प्रभारी मुकेश जैन ने अपने संबोधन में नीतीश सरकार की 17 वर्षों की उपलब्धियों की चर्चा की। वहीं, प्रदेश सचिव श्री गणेश कानू ने व्यवसायियों की एकजुटता पर जोर दिया।
ध्यातव्य है कि आज ही ललन सर्राफ के नेतृत्व में बेगूसराय के मुख्य बाजार में ‘‘हाटे बाजार-नीतीशे कुमार जनसम्पर्क अभियान’’ भी चलाया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक-एक दूकान-प्रतिष्ठान में जाकर पार्टी का पर्चा बांटा और साथ ही नुक्कड़ सभा भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button