होम

द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं और अनुसूचित जनजाति वर्ग से पहली राष्ट्रपति बनने पर पीरपैंती में लोगों ने पटाखे छोड़ कर जश्न मनाई…..

द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं और अनुसूचित जनजाति वर्ग से पहली राष्ट्रपति बनने पर पीरपैंती में लोगों ने पटाखे छोड़े कर जश्न मनाई…..द्रापदी

पीरपैंती

झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर पीरपैंती में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सेरमारी चौक पर पटाखे फोड़ और रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी । इस मौके पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने लड्डू भी बांटे । इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री पिंटू मंडल ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की यह देश और देश के सबसे निचले पावदान पर रहने वाले अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए गौरव का क्षण है । उन्होंने कहा किस देश में पहली बार अनुसूचित जनजाति वर्ग से कोई पुरुष या महिला राष्ट्रपति चुनी गई हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जहां सभी को सम्मान इज्जत मिलती है और सभी को आगे बढ़ने का मौका मिलता है । इस अवसर पर पीरपैंती के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिप्तेंद बर्नवाल , पीरपैंती भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत भारती , सलेमपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम दास , पीरपैंती भाजपा के उत्तरी मंडल के अध्यक्ष इंजीनियर प्रिंस मंडल , भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मो रुस्तम ने भी लोगो को संबोधित कर अपनी खुशी का इजहार किया । पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव , भाजपा के धाकड़ नेता हरेराम शर्मा , कृपाल मुर्मू , अर्जुन टुडू , छोटू कुमार , कृष्णा लाल मंडल , पंचायत समिति गौतम मंडल , बंशीधर मंडल , प्रदीप मंडल , अनिल पंडित, इतवारी मंडल , अनिल मंडल , पूनम देवी , छोटी देवी , कौशल्या देवी , सुगिया देवी आदि भी वहां उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button