बिहारराजनीति

डॉ. जितेंद्र नाथ मौर्य, माला सिन्हा सहित सैकड़ों चिकित्सकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

बिहार में भाजपा का बढ़ता कारवां आने वाले चुनाव परिणाम का दे रहा संकेत : विजय कुमार सिन्हा

पटना। बिहार ग्रामीण चिकित्सा संघ के सैकड़ों चिकित्सकों ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। डॉ जितेंद्र नाथ मौर्य, पटना नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद माला सिन्हा सहित सैकड़ों चिकित्सकों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई और स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा के अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि आज यह बड़ी खुशी की बात है कि सैकड़ों चिकित्सकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि डॉ सिन्हा ने संघर्ष के बाद पटना में स्थान बना पाई है। उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि ग्रामीण चिकित्सकों की पारा मेडिकल काउंसिल की मांग पर भाजपा भी चिकित्सकों के साथ है। उन्होंने कहा कि सरकारी और गैर सरकारी तथा सामुदायिक चिकित्सकों का समायोजन की चिंता करना स्वभाविक है।
मिलन समारोह में मुख्य रूप से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव डॉक्टर प्रेम कुमार, जनक राम , विधान पार्षद राजेंद्र गुप्ता, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ मनोज सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे। मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू ने किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पीएससी, एडिशनल पीएससी ग्रामीण चिकित्सकों को जोड़कर सेवा ले सकती है, इस पर भी चिंता करेगी।
उन्होंने कहा कि आज जरूरत देश को बचाने और देश की बेहतर छवि को दुनिया में स्थापित करना है। यही नहीं बिहार को सुंदर और विकसित बिहार भी बनाना भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 33 साल से बिहार में जो लूटने की सरकार चल रही है और फिर से एक घमंडी गठबंधन तैयार हो रहा है।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सड़क, अस्पताल की चिंता कर रहे हैं। कल ढाई हजार करोड़ रुपए बिहार के स्टेशनो के विकास के लिए दी है। उन्होंने कहा कि 18 साल से नीतीश कुमार ने बिहार को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बिहार जबतक नीतीश मुक्त नहीं होगा तबतक बिहार का विकास स्थिर नहीं होगा।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि एनडीए की सरकार में जब भाजपा के 16 मंत्री थे तब राज्य में जातीय जनगणना का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के एक साल गुजर गए, लेकिन अब तक गणना पूरी नहीं हुई, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।
उन्होंने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता फिर से बहाल होने के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि राहुल गांधी अभी निर्दोष साबित नहीं हुए हैं बल्कि कोर्ट ने फिलहाल सजा पर रोक लगाई है। कोर्ट से सजा पर रोक लगने के आधार पर लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी की सदस्यता फिर से बहाल कर दी है।
इधर, भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में भाजपा का बढ़ता कारवां आने वाले चुनाव परिणाम का संकेत दे रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग बड़ी संख्या में भाजपा की नीति और सिद्धांत के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव और 2025 विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय है।
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि बिहार में एकबार फिर से अपराध को घटनाएं बढ़ चुकी है, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी की सरकार में देश का मान, सम्मान दुनिया भर में बढ़ा है।
आज सदस्यता ग्रहण करने वालों में डॉ प्रिय रंजन किशोर, डॉ वीरेंद्र नाथ मौर्य, डॉ संजय सिंह, डॉ आशा सिंह, डॉ संजय शर्मा, डॉ शंभूशरण महतो, डॉ प्रमोद कुमार पासवान, डॉ युगल किशोर पाठक, डॉ देवानंद यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button