बिहारराजनीति

जदयू कि स्थिति डूबती हुई नाव की तरहः विजय सिन्हा

पटना। भाजपा प्रदेश कार्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल के नेतृत्व में रोहतास और सासाराम के जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद् के सदस्य सह राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, प्रदेष मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट, प्रेस पैनलिस्ट विनोद शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में डेहरी नगर परिषद् के उपाध्यक्ष देवेन्द्र पटेल, युवा जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित पटेल, महिला उपाध्यक्ष गायत्री पटेल, अनिला पटेल, नितीष पटेल, संस्कृति पटेल, डेहरी सुनिता पटेल सहित सैकड़ो जदयू के कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद के पथ पर चलना है। देश के प्रधानमंत्री का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के साथ हमसभी बिहारी को मिलकर नया बिहार बनाना है। भाजपा के संकल्पों के साथ बिहार को आगे बढ़ाना है। भाजपा सत्ता से ज्यादा समाज की चिन्ता करती है। उन्होंने पत्रकारों के किये गये सवाल के जबाव में कहा कि जदयू कि स्थिति डूबती हुई नाव की तरह हो गई है जो दिशाहीन हो चुका है। जिस उदेश्य से भाजपा इनको चंद्रगुप्त बनाया था अब वो अपने सिद्धातों से भटक गये है। नितीश कुमार अब सत्ता चलाने के लिए नहीं कुर्सी बचाने के लिए सरकार चला रहे है। वो जंगलराज बनाने वालों पुरोधा के साथ हाथ मिला लिये है। भाजपा पूरे बिहार में सेवा भाव से काम करती है। पूरे बिहार में परिवर्तन बहुत तेजी से दिखाई पडे़गा। लोकतंत्र में जनता मालिक है। श्री सिन्हा ने विधानसभा के अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा के अध्यक्ष अपने पद का निर्वहन नहीं कर पा रहे है, वे पार्टी के संरक्षक बन गये है। वो भूल जाते है कि वे राजद विधायक ही नहीं अब वो सदन के अध्यक्ष है। वे सत्ताधारी के भाषा बोलते है। कर्नाटक की घटना पर उन्होंने कहा कि घटना को सत्यता की जांच होनी चाहिए। हम जनता के प्रति जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष को निष्पक्ष तरीका से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button