बिहारराज्य

कहलगांव अनुमंडल में धूम धाम से मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस , तिरंगा से पटा गांव .. गली ..और ..शहर

सिविल कोर्ट में सब जज शिल्पा मिश्रा तो शारदा पाठशाला में अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल ने फहराया तिरंगा झंडा 

चुन्नु सिंह

कहलगांव ( भागलपुर )

कहलगांव सिविल कोर्ट में झंडोतोलन करती सब जज शिल्पा मिश्रा

78वें स्वतंत्रता दिवस को जिले सहित कहलगांव अनुमंडल में भी बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों , स्कूलों , बैंकों सहित ग्राम पंचायतों के मुख्यालयों पर झंडोतोलन किया गया ।

कहलगांव सिविल कोर्ट परिसर में सब जज शिल्पा मिश्रा ने अपने सहकर्मियों के साथ झंडोतोलन किया और झंडे को सलामी दी । इस अवसर पर काफी संख्या में वकील और न्यायालय कर्मचारी उपस्थित थे । भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने घोघा स्थित आवास पर स्थानीय लोगों के साथ झंडोतोलन किया और झंडे को सलामी दी ।

सांसद अजय मंडल झंडे को सलामी देते हुए

वही शारदा पाठशाला में आयोजित अनुमंडल स्तरीय झंडोतोलन कार्यक्रम में कहलगांव अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल ने झंडोतोलन किया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन शिवनंदन सिंह के नेतृत्व में झंडे को सलामी दी गई।

शारदा पाठशाला में झंडे को सलामी देते एसडीओ और एसडीपीओ वन

इसके पूर्व अनुमंडल मुख्यालय कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन के कार्यालय में शिवनंदन ने झंडोतोलन किया और झंडे को सलामी दी ।

वहीं कीर्तनियां पंचायत मुख्यालय पर मुखिया शिवकुमारी देवी ने झंडोतोलन किया और झंडे को सलामी दी ।इस अवसर पर प्रदेश मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सह भागलपुर जिला मुखिया संघ के कार्यकारी अध्यक्ष झुंपा सिंह भी उपस्थित थे ।

कीर्तनियां पंचायत मुख्यालय भवन पर झंडोतोलन करती मुखिया शिव कुमारी देवी
अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय टू में झंडोतोलन करते एसडीपीओ टू अर्जुन प्रसाद गुप्ता

वही पीरपैंती में पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू अर्जुन प्रसाद गुप्ता ने पीरपैंती प्रखंड कार्यालय के सामने अपने नए कार्यालय में झंडोतोलन किया । वही पीरपैंती प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी ने झंडोतोलन किया ।

पीरपैंती प्रखंड मुख्यालय में झंडोतोलन करती प्रमुख रश्मि देवी

 

पुलिस निरीक्षक कार्यालय में झंडोतोलन करते पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार

पीरपैंती के सुंदरपुर स्थित पुलिस निरीक्षक कार्यालय में पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार ने झंडोतोलन किया और झंडे को सलामी दी ।

पीरपैंती थाने पर झंडोतोलन करते थानाध्यक्ष नीरज कुमार

वहीं पीरपैंती थाना पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने झंडोतोलन किया और पुलिस जवानों और अधिनस्थ अधिकारियों के साथ झंडे को सलामी दी । पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार ने झंडोतोलन किया ।

पीरपैंती रेलवे स्टेशन

वहीं राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने कार्यालय में झंडोतोलन किया । पीरपैंती भाजपा दक्षिणी मंडल कार्यालय जहां हर वर्ष झंडोतोलन होता रहा है वहां पीरपैंती के पूर्व विधायक अमन पासवान ने झंडा फहराया ।

पीरपैंती भाजपा दक्षिणी मंडल कार्यालय में झंडोतोलन करते हुए पूर्व विधायक अमन पासवान

इस अवसर पर पीरपैंती के पीरपैंती के लगभग सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

प्रखंड जदयू कार्यालय में झंडोतोलन करते प्रखंड जदयू अध्यक्ष बिबेका नंद गुप्ता।                                                                          प्रखंड जदयू कार्यालय में प्रखंड जदयू अध्यक्ष बिबेका नंद गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति के बीच झंडोतोलन किया । सुंदरपुर स्थित महेशराम पैक्स कार्यालय स्थित राजद कार्यालय में पीरपैंती प्रखंड राजद अध्यक्ष रंजित साह ने झंडोतोलन किया ।
प्रखंड राजद कार्यालय में झंडोतोलन करते प्रखंड राजद अध्यक्ष रंजित साह                                                                                      इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावे पीरपैंती से पूर्व राजद विधायक रामबिलास पासवान भी मौजूद थे ।   वहीं पीरपैंती भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष शीतांशु मंडल ने भाजपा कार्यकर्ता अमित कटारुका के व्यावसायिक प्रतिष्ठान ईंट भट्ठे  पर झंडोतोलन किया ।
पीरपैंती भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष शीतांशू मंडल झंडे को सलामी देते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button