बिहारराजनीति

एन.एस.यू.आई. का 53 वाँ स्थापना दिवस सदाकत आश्रम में धूमधाम से मनाया गया

पटना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एन.एस.यू.आई.) का 53 वाँ स्थापना दिवस आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम,पटना में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एन.एस.यू.आई के प्रदेश् अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से आये एन.एस.यू.आई. के छात्रों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने झडोत्तोलन किया और उपस्थित एन.एस.यू.आई के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में साम्प्रदायिक शक्तियाँ फन फैला रही है जो देश की शांति और विकास के लिए घातक है। आज एन.एस.यू.आई. को और मजबूती के साथ इन साम्प्रदायिक शक्तियों से लड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो कार्यक्रम में एन.एस.यू.आई. के छात्रों ने काफी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया इसके लिए ये बधाई के पात्र है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह,कंट्रोल रूम के चेयरमैन ब्रजेश पाण्डे,मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रो. अम्बुज किशोर झा, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष, आई.पी. गुप्ता, एन.एस.यू.आई के उपाध्यक्ष नितेश कृष्णन,आदित्य सिंह, विवेक पटेल, रंजन ओझा, अभिनव अंशु, प्रहलाद कुमार, शिल्टू, रमीज रजा, मानसी झा,मनीष सिंह, राजन वर्मा, अमन तिवारी, सुधाकर सहित सैकड़ों एन.एस.यू.आई. के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button