बिहारराजनीति

आने वाले दिनों में केवल भाजपा ही भाजपा दिखेगी : सम्राट चौधरी

भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा, विरोधी दलों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा

पटना । बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में केवल भाजपा दिखेगी। उन्होंने पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुद को धन्य बताते हुए कार्यकर्ताओं से मुखर होकर काम करने की अपील करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष में ज्यादा अंतर नहीं है। उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा मिले सम्मान से अभिभूत चौधरी ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में विरोधी दलों को हाशिये पर पहुंचाकर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा।

चौधरी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद आज पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष जायसवाल जी के आदेश पर आज मैं पदभार ग्रहण कर रहा हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को इतना बड़ा दायित्व देने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि बिहार के वरिष्ठ नेताओं की टीम का सहयोग मिलता रहेगा और राष्ट्रीय नेतृत्व का भी मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि आज हमारे पास सबसे बड़ी ताकत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री की जोडी है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी का नेतृत्व है। मै आज आश्वस्त करता हूं कि बिहार में आने वाले दिनों में केवल भाजपा ही भाजपा दिखेगी।

उन्होेंने पुराने दिनों को याद करते हुए दावा किया कि नीतीश कुमार ने समता पार्टी नहीं बनाई हकीकत है कि मेरे पिता जी समता पार्टी बनाई और नीतीश कुमार ने उस पर अवैध कब्जा जमा लिया। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यह अवैध कब्जा उखाड कर फेंक देंगे।

उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार अब बुजुर्ग हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जगह भाजपा के किसी मंडल अध्यक्ष को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दीजिए उससे अच्छा काम करेगा। उन्होनंे कहा कि बिहार कुल का बजट 2 लाख 61 हजार करोड का बजट है और उसमें से मात्र 39 हजार करोड अपने से लाते हैं। शेष केंद्र से भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बिहार की तुलना में 13 गुना अधिक खर्च होगा। उन्होनंे कहा कि सामाजिक समता के तौर 6 अप्रैल से पूरे बिहार में एक एक बूथ पर अपने बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में उनके घर पर झंडा फहराने का काम करेगे।

उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि हमसब को मिलकर बिहार में भाजपा को स्थापित करना है। उन्होंने महागठबंधन की सरकार से 10 लाख लोगों को रोजगार देने के वादे की भी याद दिलाई।
उन्होंने कहा कि भाजपा की कृपा से लालू प्रसाद भी मुख्यमंत्री बने और नीतीश कुमार भी भाजपा की कृपा से मुख्यमंत्री बना है।

इससे पहले बिहार सह प्रभारी हररीश द्ववेदी ने कहा कि नव नियुक्त अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए दावा किया कि आपलोगों के कार्य से साफ है कि लोकसभा चुनाव में यहां से हम सभी अपनी मेहनत से 40 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग यह महसूस होने लगा है कि जिस प्रकार यूपी विकास के क्षेत्र में आगे बढ रहा है, गुजरात आगे बढ रहा है तो बिहार क्यों नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा संकल्प ले चुका है कि भाजपा की सरकार बनाकर बिहार को भी ओग ले जाना है।

बिहार प्रदेश के निर्वतमान अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने नव नियुक्त अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए कहा कि हम सभी का एक ही लक्ष्य है कि 2024 में 40 सीट जीतना और 2025 में पूर्ण बहुमत से बिहार में सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा कृष्ण भाजपा का सारथी हो तो किसी भी महाभारत में हमें कोई हरा नहीं सकता है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि 2024 में हम न केवल सभी 40 सीटों पर विजय दर्ज करेंगे बल्कि 2025 में भी भाजपा विरोधियों का सूपड़ा साफ कर देगी। कार्यकर्ताओं में संकल्प देख रहा हूं, समा्रट चौधरी के मन की चाह देख रहा हूं और पूर्व अध्यक्षों की ललक देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि बिहार में कमल ही कमल खिलेगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नए प्रदेश अध्यक्ष समा्ट चौधरी का अभिनंदन कहा कि नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद को भ्रष्टाचार के कारण ही छोडा था लेकिन आज र्कुाी के लिए उसी भ्रष्टाचार के साथ समझौता कर लिया। उन्होंने कहा कि आज बिहार का भ्रष्टाचार बिहार के दायरे में होता था, लेकिन आज यहां का भ्रष्टाचार दिल्ली तक पहुंच गया। आज यहां के उपमुख्यमंत्री दिल्ली का चक्कर लगा रहे हैें। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग भाजपा की ओर देख रहे हैं। उन्होंने नए अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम सभी आपके साथ है।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा की ओर बिहार के लोग देख रहे हैं। आज बिहार में फिर से भ्रष्टाचार और गुंउाराज की ओर बढ चुका है। उन्होंने कहा कि आज स्थिति है कि विधानसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब देने से सरकार भाग रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी ऊर्जावान हैं इनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई ऊंचाई को प्राप्त करेगी उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी में संगठन और सरकार दोनों का अनुभव है यह जमीनी राजनेता की पहचान है 1990 से लगातार उनके संसदीय अनुभव का लाभ भाजपा को मिलने वाली है उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 2024 तथा 2025 के चुनाव में बिहार में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा l इस सभा को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव डॉ सीपी ठाकुर , मंगल पांडे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने संबोधित किया l
इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद श्रीमती रेनू देवी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया उपस्थित थे l
इस अभिनंदन समारोह का संचालन भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री डॉ संजीव चौरसिया ने किया l

बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नव नियुक्त अध्यक्ष सम्राट चौधरी सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद उनका भव्य स्वागत किया जाता। पटना हवाई अड्डे से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता उन्हे पार्टी कार्यालय लेकर पहुंचे जहां अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

पटना हवाई अड्डा पहुंचने पर निवर्तमान अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनकी आगवानी की और स्वागत किया। इसके बाद एक खुले वाहन में नव नियुक्त अध्यक्ष सवार हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में प्रदेश कार्यालय लाया गया। इस दौरान पटना के विभिन्न 11 स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न मंचों के अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा के सांसद विधायक विधान पार्षद समस्त प्रदेश पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button