बिहार

आदर्श पत्रकार संघ के झारखंड प्रदेश इकाई के प्रदेश महासचिव पंकज व उपाध्यक्ष बने संतोष

लालमोहन महाराज, मुंगेर

आदर्श पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव मुंगेर निवासी निशिकांत राय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा चतुर्वेदी के निर्देश पर झारखंड राज्य के पत्रकार पंकज कुमार को प्रदेश महासचिव व उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार सिंह को मनोनीत किया है। राष्ट्रीय महासचिव श्री राय ने मनोनयन पत्र जारी करते कहा कि झारखंड राज्य में पत्रकारों के हितों एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए महासचिव पंकज कुमार व उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को यह दायित्व सौंपा गया है।
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि झारखंड राज्य के पत्रकार पंकज कुमार सीआरएस में पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के पद पर रहते हुए कई प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में लेखन कार्य किया है । नव मनोनीत उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह भी प्रभात खबर में संवाददाता का कार्य करने के अलावा देश की प्रतिष्ठित पत्रिका तापमान में भी लेखन कार्य किया है।दोनों पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए संगठनात्मक कार्य को क्रियान्वित करेंगे और अपने द्वारा किए गए कार्यों से समय-समय पर राष्ट्रीय कार्यालय को अवगत कराएंगे।
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा चतुर्वेदी के दिशा निर्देश का पालन करते हुए दोनों पदाधिकारी संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button