बिहारराजनीति

असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी अभिलंब करे प्रशासन: अर्जित चौबे

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पत्रकार पर लाठीचार्ज के विरोध में निकाला मार्च

  • तुस्टीकरण करना बंद करे जिला प्रशासन:अर्जित चौबे

चुन्नू सिंह, भागलपुर। भागलपुर के पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे के संयोजन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह के नेतृत्व में विगत दिनों परबत्ती मां बुढ़िया काली स्थान में उपद्रवियों के द्वारा हुए तोड़ -फोड़ के विरोध में शनिवार को घंटा घर चौक से विशाल शांतिपूर्ण प्रतिरोध मार्च आयोजित की गई। मार्च घंटा घर से भागलपुर प्रमंडल आयुक्त के कार्यालय तक गई। तत्पश्चात भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त दयानिधान पांडेय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। प्रतिरोध मार्च में भागलपुर के तमाम सामाजिक एवं गैर सामाजिक संगठनों ने भाग लिया एवं सामूहिक रूप प्रतिकार एवं विरोध जताया।


भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शाह ने कहा कि जब तक असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा।आने वाले दिनों में भाजपा पूरे भागलपुर जिला में आंदोलन करेगी।
अर्जित चौबे ने कहा कि चाचा – भतीजा के तुष्टिकरण नीति से आज बिहार बर्बाद हो रहा है। इन्हें बिहार की चिन्ता नहीं, बल्कि वोट बैंक की चिंता है। चाचा-भतीजे की सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति में लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने भागलपुर में शांतिपूर्ण अनशन कर रहे पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज पर कहा कि सरकार हर सवाल के जवाब पर लाठी भांज रही है। अर्जित शाश्वत ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियों को उद्धृत करते हुवे कहा कि “जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले विवेक मर जाता है” यही हाल चाचा – भतीजे की सरकार की हो गई है। लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने वालों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। कवरेज करने वाले पत्रकारों को भी पीटा गया। यह तालिबानी सोच बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता करारा जवाब देगी।
प्रतिरोध मार्च में मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे, जिला अध्यक्ष संतोष शाह, टुनटुन शाह, अनूप लाल साह, रामनाथ पासवान, सज्जन अवस्थी, नरेश यादव, स्वेता सिंह, अनामिका ठाकुर, शशि मोदी, पंकज सिंह, शरद वाजपेई, रूबी दास, इंदु भूषण झा, सुरेंद्र पाठक, सज्जन साह, घनश्याम पाल, अरुण भगत, पूनम भगत, खोखा साह,आशीष पांडेय, जिया गोस्वामी, बिनोद सिंह, निरंजन सिंह,पंकज सिंह, मुन्ना सिंह, दिनेश मंडल, संजय हरी, रंजित सिन्हा, अभिषेक पिंटू,करन ,कुश आदि सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा ने दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button