अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के अध्यक्ष हेमंंत और सचिव बने रंजन

लालमोहन महाराज, मुंगेर।
केन्द्रीय दवा भंडार हॉस्पिटल रोड मुंगेर के प्रांगण में संपन्न हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के जिला सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र के अंत में महासंघ गोपगुट के राज्याध्यक्ष निरंजन कुमार सिन्हा,उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह के देख रेख में अगले सत्र के लिए मुंगेर की नई कमिटी का गठन किया गया।कमिटी के लिए चुने गए पदाधिकारियों में मुख्य संरक्षक सतीश प्रसाद सतीश,सम्मानित अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद यादव,अध्यक्ष -हेमंत कुमार,उपाध्यक्ष संजय कुमार पांडे,दिलीप कुमार पासवान, शैलेन्दु कुमार, विवेका राय,गुरुदेव कुमार शर्मा, जिला सचिव रंजन कुमार,संयुक्त सचिव में मो साहेब उद्दीन, कृष्ण कुमार रंजन,संचिता कुमारी,रामानंद शर्मा,प्रभांशु कुमार, कोषाध्यक्ष विनय कुमार बनाए गए। सलाहकार परिषद में गीता देवी,अफजल हुसैन, बी डी राम,निरंजन कुमार,राज कुमार, उमेश दास का चयन किया गया।
महिला उप समिति में सम्मानित अध्यक्ष गीता देवी, अध्यक्ष नीतू कुमारी,उपाध्यक्ष शिरो मणि कुमारी,उषा देवी,संगीता आनंद,जिला सचिव परमिलाकुमारी,संयुक्त सचिव मेहरू निशा,सुनीता देवी,कोषाध्यक्ष ममता कुमारी बनी।
इसके अलावे अनुमंडल कमिटी का गठन सम्मेलन सभा में सर्व सम्मति से किया गया। अंत में राज्याध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन पश्चात सम्मेलन सभा की समाप्ति की घोषणा की गई।