बिहारराजनीति

अपनी ही करनी से असहाय बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: डॉ. धर्मशीला गुप्ता

पटना। नालंदा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी तादाद में पार्टी की महिला कार्यकर्तों ने महिला प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि दुनियां को ज्ञान का प्रकाश देने वाले नालंदा की इस पवित्र भूमि को हमारा बारंबार प्रणाम है। इस मौके पर उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर जुबानी हमला बोला और कहा कि आज अपनी ही करनी के चलते मुख्यमंत्री खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर बिहार को जंगल राज से बाहर निकालने का जो साझा अभियान शुरू किया गया था, उसे फिर से पलटते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार को राक्षसी राज में बदलने चले हैं। उन्होंने कहा कि आज वही व्यक्ति अपने ही शासन में रोज ब रोज हत्या, लूट, बैंक डकैती, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, मां दुर्गा, रामचरितमानस, हिन्दू सनातन के लिए जहरीले बयान के साथ- साथ प्रत्येक सरकारी विभागों में व्यापक लूट भ्रष्टाचार को असहाय होकर टुकुर- टुकुर देखने पर विवश है।
उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आज नीतीश कुमार अपने ही कारण भारतीय राजनीति में अविश्वसनीय और बिहार के राजनीति में असहाय प्राणी बनकर रह गए हैं। बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि एक कहावत है ना, संगति से गुण होत है, संगति से गुण खोत। आज बुरे और विनाशक राजनीतिक संगति के कारण नीतीश जी मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजर रहे हैं। उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि जदयू के अंदर ही उनके खिलाफ लालू प्रसाद और तेजस्वी के इशारे पर उनके खिलाफ साजिश की जा रही है।


इस दौरान उन्होंने कहा कि नालंदा ज्ञान की भूमि रही है और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के चलते इस बार यहां से भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा और पार्टी को भारी जीत मिलेगी। उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय की चर्चा करते हुए कहा कि कभी इसी पवित्र भूमि पर पौराणिक समय में दुनियां भर से छात्र ज्ञान अर्जन करने आया करते थे। जिस महानतम नालंदा विश्वविद्यालय के कारण भारत की मर्यादा विश्व भर में चमक रही थी। दुर्भाग्य से और विद्वेषी भाव से इसी महान नालंदा विश्वविद्यालय को इसी सनातन संस्कृति विरोधी और विनाशक एक क्रूर आक्रंता बख्तियार खिलजी ने इसे जलाकर खत्म कर दिया।
इस मौके पर पार्टी जिला अध्यक्ष प्रज्ञा भारती, रीना जी, रविराज जी, आशुतोष जी, डॉक्टर रेनू जी, ललित जी और सुनीता जी सहित सैंकड़ों की तादाद में पार्टी की महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं। वहीं इस मौके पर पार्टी की तरफ से जिला मंत्री रविराज जी, जिला मंत्री डॉक्टर अशोक जी, जिला मंत्री रंजू जी और आईटी सेल के अभिजीत वर्मा भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रज्ञा भारती और संचालन डॉक्टर रेनू जी महामंत्री की तरफ से किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button