राजनीतिराज्य

सदाकद आश्रम में मनाई गई कांग्रेस नेता डूमर लाल बैठा की 98वीं जयन्ती

पटना। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डूमर लाल बैठा की 98वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व विधायक लाल बाबू लाल की अध्यक्षता में मनायी गयी।

इस अवसर पर स्व. डुमर लाल बैठा के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए लाल बाबू लाल ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज के दलित, अल्पसंख्यक, महिला एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के विकास के लिए कई कार्यक्रम चलाये। आज कृतज्ञ राज्य स्व. डुमर लाल बैठा के योगदान को स्मरण कर, उनकी स्मृति को नमन करती है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, अरविन्द लाल रजक, शशि रंजन, उदय शंकर पटेल, राहुल पासवान, मो. अब्दुल बाकी, सुदय शर्मा, अरविन्द कुमार पासवान, आयुष भगत उमेश प्रसाद सिंह, विपिन झा, दिनेश शंकर दास  आदि कांग्रेसजनों ने स्व. बैठा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button