बिहारराजनीति

विधानसभा मार्च में लाखों लोग सड़कों पर उतर कर बिहार सरकार का करेंगे विरोध : सम्राट चौधरी

बिहार के आम जनों तथा शिक्षकों के मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी भाजपा: सुशील मोदी

पटना  । 13 जुलाई को भाजपा द्वारा विधान सभा मार्च में बिहार के लाखों लोग सड़कों पर उतर कर बिहार सरकार के जन विरोधी मानसिकता को उजागर करेंगे l

आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में किसान मोर्चा एवं युवा मोर्चा द्वारा बनवाए गए दर्जनों विधानसभा मार्च प्रचार रथ को रवाना करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की सरकार बेरोजगारों की फौज खड़ा कर रही है l शिक्षकों के साथ नाइंसाफी हो रही है भारतीय जनता पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी l

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार की जनता की चिंता छोड़ कर जदयू – राजद एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं l भारतीय जनता पार्टी बिहार के आम जनों के मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सांसद सुशील कुमार मोदी बिहार के पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन जनक राम भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक डॉक्टर संजीव चौरसिया ने झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया l
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपक शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button