बिहारराजनीति

राष्ट्रनिर्माण में डाॅ. भीमराव अंबेडकर का योगदान अविस्मरणीय है : नीतीश कुमार

पटना । जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में पटना महानगर जदयू द्वारा हर्षोल्लास के साथ भारत रत्न डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती समारोह मनाई गई और सभी नेताओं ने उनकी तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब को नमन किया। इस अवसर पर जनता दल (यू.) द्वारा बाबा साहेब के जीवनी पर बनी वीडियो डाॅक्यूमेंट्री भी जारी की गई। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिरकत कर पटना महानगर के जनता दल (यू.) कार्यकर्ता व वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े पंचायत स्तर के लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि डाॅ. अंबेडकर ने सविंधान की रचना कर राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया और उनके इस योगदान को कभी भूलना नहीं चाहिए। डाॅ. भीमराव अंबेडकर की योग्यता इसी बात से सिद्ध होती है कि वे एक मध्यम परिवार से आने के बावजूद भी भारत के महान सविंधान की रचना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े व अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए ढ़ेर सारा काम किया है। हमारी पार्टी महात्मा गांधी, डाॅ. भीमराव अंबेडकर, जयप्रकाश नारायण, राममनोहर लोहिया, कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलने वाली पार्टी है।
आगे उन्होंने कहा कि हमनें बिहार की महिलाओं को पंचायतीराज में 50 प्रतिशतआरक्षण देने का काम किया, जिसकी वजह से आज बिहार की महिलाएं सशक्त बन रही है। जीविका के माध्यम से भी आज लाखों महिलाएं लाभान्वित हो रही है। महिला शिक्षा के लिए हमनें बेहतर कार्य किया है। प्रारम्भ से ही हम समाज में प्रेम और भाईचारे के समर्थक रहे है। हमारी सरकार सभी तबके के लोगो के लिए काम कर रही है और सभी विकास के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन दिल्ली में बैठी सरकार कुछ काम नहीं कर रही हैा उनका काम सिर्फ प्रचार और विपक्षी नेताओं को परेशान करना है। केंद्र सरकार बिहार के लिए हमारे विशेष राज्य के दर्जे को बार बार नजरअंदाज कर रही है। हमारा उद्देश्य यह है कि देश का विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़े, सभी पार्टियों के साथ हमारी सहमती बन रही है। हम सब एक साथ मिलकर लड़ेंगे तभी देश सुरक्षित रहेगा।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘‘ललन’’ ने कहा कि डाॅ. आंबेडकर एक समाजवादी विचारधारा के व्यक्ति थे। उन्होंने समाज के गैरबराबरी को खत्म करने के लिए आजीवन सँघर्ष किया और आरक्षण के माध्यम से दलीत, शोषित व वंचित वर्गों को सशक्त बनाया। आज उन्हीं के द्वार स्थापित विचारधारा पर चलते हुए बिहार के दलित-शोषित वर्गों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री जी ने ऐतिहासिक काम किया है। आगे उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में भारत के सविंधान और इतिहास की धज्जियां उड़ाई जा रही है और सवैंधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। भारत के लोकतंत्र को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है और विपक्षी दलों के नेताओं की आवाज को दबाया जा रहा है। जो नेता भाजपा में हैं या दूसरे दल से भाजपा में आ गए हैं वे पूरी तरह पाक-साफ मान लिए जाते हैं। केन्द्र सरकार की नजर में बाकी सारे दल और नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जिन राज्यों में गैरभाजपाई सरकार है उन्हें अस्थिर करने की हरसंभव कोशिश की जाती है। महंगाई एवं बेरोजगारी चरम पर है। किसान मजदूर त्राहिमाम कर रहे हैं। किसानों को अपनी आमदनी दोगुना होने का इंतजार है आमलोग मूलभूत जरूरत की चीजों के लिए तरस रहे हैं और केन्द्र सरकार अपने चहेते उद्योगपतियों की तिजोरी भरने में लगी है।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश जदयू के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जदयू एकमात्र ऐसी पार्टी है जो डाॅ. भीमराव अंबेडकर जी जयंती के अवसर पर प्रदेशभर के सभी पंचायतों में भीम चैपाल आयोजित कर 25 लाख लोगों के साथ उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।
आगे उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम को पार्टी द्वारा 10 जिलों में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारित की गई और राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में पार्टी के पंचायत इकाइयों द्वारा अनुसूचित जाति के बस्तियों को चिन्हित कर दिनांक 13 अप्रैल की संध्या दीप प्रज्वलित कर प्रकाशोत्सव मनाया गया और उन्हीं बस्ती में आज के दिन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भीम चैपाल के माध्यम से बाबा साहेब जी जयंती मनाई गई। आगे उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र और सविंधान खतरे हैं, बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान को कुचलने की कोशिश हो रही लेकिन हम भाजपा की मानसिकता को कभी सफल नहीं होने देंगे। देश का विपक्ष मुख्यमंत्री श्री नीतीश सरकार के नेतृत्व में एकजुट हो रहा है, और इससे भाजपा डरी और घबराई हुई है। आगमी लोकसभा चुनाव में हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन को एक एक सीट के लिए तरसा देंगे। बाबासाहेब ने धर्म के नाम पर प्रचारित अंधविश्वासों और आडंबरों से दूर रहने की सलाह दी थी लेकिन आज युवाओं को धार्मिक उन्माद में धकेला जा रहा है। शराबबंदी जैसे समाज-सुधार के अभियान को लेकर भी कुछ लोगों को दिग्भ्रमित करने की कोशिश करते हैं। उन्हें आने वाली पिढ़ियों की चिन्ता नहीं हर कीमत पर बस उनका स्वार्थ पूरा होना चाहिए।
बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चैधरी ने कहा कि जदयू द्वारा आयोजित भीम संवाद और भीम चैपाल से सामाजिक चेतना की जागृति पैदा हुई है। आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने समाजिक विखंडन को दूर करने का काम किया है और आज प्रदेश के अंदर सभी लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण वातारण है, आगे उन्होंने कहा कि शराबबंदी लागूकर डाॅ0 भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिज्ञा को धरातल पर उतारने का काम किया है। जातीय गणना को लेकर भाजपा की नीयत कभी साफ नहीं रही। उसने हमेशा इसमें अडंगा डालने का प्रयास किया। बिहार में ये काम हमलोग अपने स्तर से करा रहे हैं। हमारा स्पष्ट मानना है कि जातीय गणना राष्ट्रीय स्तर पर होनी चाहिए। हमलोग इसके लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button