बिहारराजनीति

रालोजपा का दामन थामा युवाओं ने, केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस में जताया आस्था : चंदन कुमार

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चन्दन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिंस राज ने शेखपुरा निवासी नीतीश कुमार को शेखपुरा जिला का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया और कहा कि इनके पार्टी से जुड़ने पर संगठन को मजबूती मिलेगी। आगे प्रदेश प्रवक्ता चन्दन कुमार ने कहा कि आज युवा रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के समक्ष विनोद कुमार एवं मुकेश कुमार कई साथियों के साथ युवा रालोजपा की सदस्यता ग्रहण की। युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा कि रालोजपा की नीति एवं विचारों से प्रभावित होकर तथा केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज के प्रति आस्था एवं विश्वास रखते हुए पार्टी को नई उर्जा प्रदान करेगें। आगे उपेन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी का जनाधार पूरे बिहार में बढ़ रहा है तथा लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव के मद्येनजर पार्टी सगंठन को गांव-गांव तक पहुँचानें का लक्ष्य रखा गया है।
प्रदेश प्रवक्ता चंदन कुमार ने बताया कि आज शेखपुरा जिला के नये जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार तथा युवा रालोजपा की सदस्यता ग्रहण करनेवाले विनोद कुमार एवं मुकेश कुमार सहित इनके साथियों को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवजानी मित्रा, राष्ट्रीय सचिव मयंक मौली, महिला प्रदेश महासचिव कल्पना शर्मा, राधाकान्त पासवान, मनीष त्यागी, रंजीत कुशवाहा, सौलत राही, सुनील कुमार, देवेन्द्र कुशवाहा, जयप्रकाश पासवान राजेश कुमार सहित सभी नेताओें ने हर्ष के साथ बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button