बिहारराजनीति

नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपनों को पूरा किया : उमेश सिंह कुशवाहा

पटना। बांका जिला के धौरैया विधानसभा में जनता दलयू द्वारा एकदिवसीय कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा बतौर मुख्यातिथि इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 18 वर्षों के शासनकाल के दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपनों को पूरा करने का काम किया है। सामाजिक न्याय के साथ समावेशी विकास की अवधारणा को केंद्रबिंदु मानकर उन्होंने समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ा है।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा समाज को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाएं की शुरुआत की जिसका परिणाम है कि आज अतिपिछड़ा समाज की बेटे-बेटियां अपनी योग्यता का परचम पुरे देश में लहरा रही है। सात निश्चय योजना के तहत भी अतिपिछड़ा समाज के टोलो और मोहल्ले को पक्की सड़कों के साथ जोड़ा गया, उनके घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया।

उन्होने कहा कि बीते 12 वर्षो के अंतराल में पिछड़ा-अतिपिछड़ा कल्याण बजट 42 करोड़ से बढ़कर 20 अरब के करीब पहुंच गया है। यह रिकाॅर्ड वृद्धि दर्शाता है कि हमारे नेता पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज को सशक्त बनाने के लिए कितने संवेदनशील और गंभीर हैं।

साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने देश की भोली-भाली जनता को ठगने का काम किया है। केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार बनने के बाद केवल चंद उद्योगपतियों एवं पूंजीपतियों के ही अच्छे दिन आए हैं। मोदी सरकार को देश के गरीबो, किसानों, महिलाओ, युवाओं और छोटे व्यापारियों की कोई चिंता नहीं है। भारतीय जनता पार्टी को केवल सत्ता की भूख है, और अब देश की जनता भी इस बात को समझ चुकी है। नीतीश कुमार की अगुवाई में बने इंडिया गठबंधन पूरे देश से पार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है और भाजपा इसी बात से घबराई हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अगर पुनः केन्द्र की सत्ता में आती है तो अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा समाज के आरक्षण को हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाएगा इसलिए हमें 2024 में सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है। हम सभी को मिलकर देशहित के लिए भाजपा को केंद्र की गद्दी से हटाने का प्रण लेना है। इतिहास गवाह है, बिहार जब-जब अंगड़ाई लेता है देश की राजनीति अपना रुख बदलती है। आज फिर से समय आ गया है कि हमें अपनी वोट की ताकत और राजनीतिक तजुर्बों का इस्तेमाल कर संविधान विरोधी भाजपा को केंद्र की गद्दी से अपदस्थ करें।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बांका के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह एवं मंच संचालन पूर्व विधायक श्री मनीष कुमार ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, लघु एवं जल संसाधन मंत्री जयंत राज, माननीय सांसद गिरधारी यादव, सांसद अजय मंडल, विधानपार्षद सह पार्टी के कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ, पूर्व राज्यसभा सांसद सह रास्ट्रीय महासचिव कहकशा परवीन, विधायक मनोज यादव, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, प्रमंडल प्रभारी प्रह्लाद सरकार, शुभानन्द मुकेश, पप्पू सिंह निषाद, श्री विपिन बिहारी सिंह, द्वारिका प्रसाद सिंह, राजीव कुमार सिंह, अजय भारती, निखिल बहादुर सिंह, विपिन कुशवाहा, वेणु बिहारी, मो. जफर आलम सहित बड़ी संख्या में पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button