बिहारराजनीति

*महान समाजवादी नेता शरद यादव को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि*

*महान समाजवादी नेता शरद यादव को कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने दी श्रद्धांजलि… वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक*

पटना. शुक्रवार, 13 जनवरी 2023
दिवंगत समाजवादी नेता शरद यादव को उनके डी एल एफ, छत्तरपुर स्थित आवास पर जाकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने कहा कि स्व. शरद यादव का जाना समाजवादी राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। दिवंगत शरद यादव के जाने से भारत में समाजवादी राजनीति के एक युग का अंत हो गया। स्व. यादव जन नेता थे उनके योगदान को हम भुला नहीं सकते हैं। आज भी बिहार के हर गाँव हर शहर में इनके समर्थक हैं। बिहार एवं भारत की राजनीति के लिए यह बड़ी क्षति होने के साथ साथ मेरे लिए उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है क्योंकि शुरू से मेरे उनसे प्रगाढ़ सम्बंध रहें। कोरोना काल में लगभग प्रतिदिन हमदोनों साथ वक्त बिताते थे। दिवंगत आत्मा को ईश्वर शांति दें और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।
साथ ही प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने भी उनके दिल्ली आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव एवं केरल के प्रभारी तारिक अनवर, बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, विधायक दल के नेता अजित शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, डा0 शकील अहमद, चन्दन यादव, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व विधायक बंटी चैधरी, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, ब्रजेश पांडे, प्रवक्ता आनन्द माधव, असित नाथ तिवारी, कुमार आशीष, निर्मल वर्मा, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय ने भी समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button