बिहारराजनीति

भाजयुमो ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया

पटना

भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स गोलंबर पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव द्वारा रामचरितमानस ग्रंथ पर दिए गए विवादित बयान पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया और मुर्दाबाद की नारे के साथ नारेबाजी किया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार उपस्थित रहे।

इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बिहार के अनैतिक शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरितमानस पर दिए भ्रामक वक्तव्य के खिलाफ पूरे प्रदेश में पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया है। युवा मोर्चा धार्मिक ग्रंथ पर ऐसे बयान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। बिहार के शिक्षामंत्री ने कुतर्क सामने रख सनातन धर्म के पवित्र ग्रंथ का उपहास करने का पाप किया है इसे युवा मोर्चा रोष में है। श्री राम चरित मानस को “नफ़रत” का ग्रंथ बताने वाले शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिये क्यूँकि भारतीय संविधान किसी की भी धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाने की अनुमति नहीं देता है।
श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में भाजयुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अनैतिक शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। रक्सौल में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित पुतला दहन में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल शामिल हुए।

इस मौके पर भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा की हैरत की बात है की बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर रामचरितमानस पर गलत बयान देने के बाद भी माफी नही मांग रहे है और दूसरी ओर उनके पार्टी के नेता तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित होकर बयान की निंदा के बजाय समर्थन कर रहे है। शिक्षा मंत्री शिक्षा में सुधार के बजाय समाज में भेद-भाव और नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रहे है। रामचरितमानस पर बिहार के शिक्षा मंत्री की अन-पढ़ सोच बेहद निंदनीय है।

इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र तिवारी, वार्ड पार्षद राहुल यादव ,जिला प्रभारी शुभम मिट्टू ,संतोष यादव ,जिला महामंत्री राहुल रंजन ,मंत्री राहुल देव ,उपाध्यक्ष अंब्रिश शर्मा,सुमित शर्मा, दीपू,श्रवण सिंह, अर्जुन चंद्रवंशी, संजीव कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button