बिहारराजनीति

बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर भाजपा को शिकस्त देना है : उमेश सिंह कुशवाहा

मुंगेर। बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में मुंगेर प्रमंडल के संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव हमारा मुख़्य मिशन है और इस मिशन की कामयाबी के लिए पूरी एकजुटता से धरातल पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि हमें संगठन के निचली इकाई को मजबूत बनाने की ओर काम करना है क्योंकि निचली इकाइयां किसी भी संगठन का स्तंभ होती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के खिलाफ देशभर में भारी आक्रोश का माहौल है। सभी लोग अब महापरिवर्तन चाहते हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश के युवाओं को दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था मगर उनका यह वादा भी जुमला साबित हुआ। प्रधानमंत्री जी ने सिर्फ वोट बटोरने के लिए देश के युवाओं को ठगने का काम किया है। केंद्र सरकार को देश के नौजवान, किसान, महिला और छोटे छोटे व्यापारी वर्गों की कोई चिंता नहीं है। इनकी नीतियों से देश का हर वर्ग त्रस्त हो चुका है। खासतौर पर महंगाई की मार से देश के गरीब वर्गों का जीवन मोदी सरकार ने तबाह करने का काम किया है।

उमेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के लोग गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी के बुनियादी सवालों पर चुप्पी साध लेते हैं क्योंकि इनके पास कुछ जवाब नहीं होता है। भाजपा के पास जाति और धर्म के अलावे दूसरा कोई मुद्दा नहीं है, यह लोग भावनाओं को भड़काने वाली बातें कहकर जनता का ध्यान गंभीर मुद्दों से भटकाना चाहते हैं और समाज को बांटना चाहते हैं। अगर विपक्ष का कोई भी नेता केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ कुछ कहता है तो जांच एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल कर उन्हें परेशान किया जाता है। सरेआम संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है, लोकतंत्र को लहूलुहान किया जा रहा है और सत्ता के लोलुपता में भाजपा नैतिकता का गला घोट रही है। देश के सार्वजनिक संस्थाओं को गुजरात के चंद उद्योगपतियों के हाथों बेचा जा रहा है। संवैधानिक संस्थाओं को भी भाजपा असंवैधानिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में बैठे निकम्मी सरकार को 2024 में विदाई सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संविधान में आस्था रखने वाले सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर इकट्ठा किया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रयास आज रंग ला रहा है। सभी विपक्षी दल भाजपा मुक्त भारत बनाने की मुहिम में जुट चुके हैं, चुकी विपक्षी एकजुटता का पहल बिहार से शुरू हुआ है इसलिए हम सभी पर अत्यधिक जिम्मेदारी है। 2024 लोकसभा चुनाव सम्बंधित संगठन के कार्यों की समीक्षा के लिए हमनें प्रमंडलवार दौरा का आयोजन किया है। 2024 में हमें बिहार के सभी 40 सीटों पर भाजपा को करारी शिकस्त देना है।

इस बैठक में मुख़्य रूप से विधायक दामोदर राउत, माननीय विधायक राजीव कुमार सिंह, माननीय विधायक श्री राज कुमार सिंह, माननीय विधायक डॉ. संजीव कुमार, मुख्यालय प्रभारी चन्दन कुमार सिंह, मुख्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा प्रमंडल प्रभारी मुकेश विद्यार्थी, पूर्व मंत्री श्री मंजू वर्मा, पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद सह बेगूसराय के जिलाध्यक्ष रूदल राय, बेगूसराय नगर के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, लखीसराय के जिलाध्यक्ष श्री रामानंद मंडल, खगड़िया के जिलाध्यक्ष बब्लू मंडल, मुंगेर के जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल, जमुई के जिलाध्यक्ष रामचरित मंडल साथ बेगूसराय, बेगूसराय नगर, खगड़िया मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा,जमुई ज़िले प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button