बांका जिला के जनता की जेब को मिली राहत , 21 अक्टूबर को नई दरों पर लगेगी बांका के बालू घाटों की बोली
जिला के जनता की जेब को मिली राहत ,21 अक्टूबर को रिवाइव दरों पर लगेगी वाबाँकालू घाटों की बोली
रिपोर्ट- के पी चौहान
संपादन ~ चुन्नू सिंह
बाँका.. जिला के बालू घाटों की सर्वे प्रशासन द्वारा लगभग पुरी कर ली गई है। इस बार जिला के छह नदियों के 30 घाटों से बालू का उठाव किया जाएगा।
यहाँ राजनीतिक लोगों के साथ समाज के कुछ बुद्धिजीवियों द्वारा वार्तालाप में जिला में वालू के बढ़े कीमत ओर इंगित किया गया तो उनका भी ध्यान टुटा और फिर राजनीतिक गलियारे में इसकी चर्चा होने लगी तब फिर पूर्व में बढ़े कीमत साढ़े चार अरब की राशि को रिवाइव कराने की बात हुई और रिवाइव होने के बाद अब इसके दरों में काफी कमी की गई है।सरकार द्वारा रिवाइव दर अब 1 करोड़ 66 लाख की राशि से जिले के 30 घाटों की बोली लगेगी। सनद रहे कि यही बालू के लिए वर्ष 2021 तक मात्र 102 करोड़ की ही बोली लगी थी।
खनन विभाग द्वारा सारी तैयारी कर ली गई है। कल इसकी निविदा निकाल दी गई। आगामी 21 अक्टूबर को करोड़पति लोग जिला के 30 घाटों की बोली लगाएंगे। इस बार जिले के छह नदियों के जिन 30 बालू घाटों की बोली लगेगी वो निम्न हैं– चांदन नदी के 9, सुखनियां और चीर के 5 – 5,बदुआ और ओढ़णी के 4 – 4 ,तथा कुरार के 3, घाटों से बालू का उठाव किया जाएगा।
इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी कुमार रंजन ने बताया कि सभी घाटों का रकवा लगभग 30 से 40 एकड़ का होगा। जबकी पहले 2 से 5 एकड़ का था। इन्होंने कहा कि अधिक रकवा करने से बालू चोरी पर अंकुश लगेगा। श्री रंजन ने कहा कि बालू घाटों की निविदा 5 वर्षों के लिए की जाएगी।

