बिहारराजनीति

देश श्रेष्ठ हो रहा है, बिहार को भी श्रेष्ठ बनाना होगा : सम्राट चौधरी

भाजपा ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता होना भी सम्मान की बात है : सम्राट चौधरी

स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी मंडल अध्यक्ष के घरों पर पार्टी का झंडा लगाया गया तथा दीवाल लेखन किया गया

पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुरुवार को अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है। इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और जे पी सेनानियों को सम्मानित भी किया गया। दीवाल लेखन कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यालय के बाहरी दीवाल तथा पटना के किदवईपुरी कमल फूल बनाकर तथा फिर से नरेंद्र मोदी सरकार देश में फिर से भाजपा सरकार किनारों को बुलंद किया गया l
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ता होना भी सम्मान की बात है।
चौधरी ने स्थापना दिवस को शुभ दिन बताते हुए कहा कि जब पार्टी की स्थापना हुई होगी तो मात्र उस दिन की कल्पना ही की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के 43 वर्षों में बिहार प्रदेश का मैं 21 वां अध्यक्ष हूं। बिना किसी पार्टी के नाम लिए राजद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक पार्टी ऐसी भी है जिसकी स्थापना 1997 में हुई तब से एक ही अध्यक्ष है। इसी तरह कांग्रेस में 75 वर्षों में 21 अध्यक्ष भी नही बन पाए। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें लोकतंत्र स्थापित है और संरचना बदलते रहती है।
se
उन्होंने जदयू के बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि बिहार में एक ऐसी भी पार्टी है जहां एक पॉकेट से राष्ट्रीय अध्यक्ष और दूसरे पॉकेट से प्रदेश अध्यक्ष निकलते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए कार्यकर्ता ही सब कुछ हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि आज बड़ी चुनौती भी है। आज संगठन बड़ा और मजबूत करना है तथा पार्टी को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बिहार में आजतक भाजपा ने अपने कंधों पर बैठाकर सरकार में बैठाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि आज स्थापना दिवस के मौके पर संकल्प लेने की जरूरत है कि 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि 2025 में हर हाल में बिहार में भी सरकार बनानी है।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा के कंधे पर बैठकर मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन क्रेडिट भाजपा को कभी नहीं दिए। उन्होंने कहा कि जंगलराज के खिलाफ लड़ाई हमने लड़ी है और इस संकल्प को और मजबूत करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि हम संकल्प को पूरा करने में न झुकेंगे न रुकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश श्रेष्ठ हो रहा है और बिहार को भी श्रेष्ठ बनाना है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा यह संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है कि समाज सुखी हो, प्रदेश सुखी हो, देश सुखी हो। देश के गौरवशाली इतिहास के विषय को लेकर प्रधानमंत्री आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि अधिकार से ज्यादा कर्तव्य पथ पर बढ़ते हुए एक राष्ट्र, श्रेष्ठ राष्ट्र का संकल्प लेकर आगे बढ़े।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है इस पार्टी में कार्यकर्ताओं की एक बड़ी फौज है पार्टी के कार्यकर्ताओं के बदौलत ही आज भारतीय जनता पार्टी विशाल वटवृक्ष के रूप में दिख रही है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम
रही है l
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम करके संगठन को मजबूत बनाया है संघर्ष के पथ पर चलकर अनेकों कार्यकर्ताओं ने अपना संपूर्ण जीवन पार्टी के विस्तार में लगा दिया उन मनीषियों के बदौलत भाजपा देश के लोगों के जेहन में बैठ गई है l
आज स्थापना दिवस समारोह का संचालन भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने किया जबकि अध्यक्षता भाजपा पटना महानगर के अध्यक्ष अभिषेक चंद्रवंशी ने किया धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री दीपू चंद्रवंशी ने किया l
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रुंगटा प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा अमृता भूषण सजल झा विधान पार्षद अनिल शर्मा विधायक हरी भूषण ठाकुर देवेश कांत सिंह श्रीमती रश्मि वर्मा श्रीमती निक्की हेंब्रम मुरारी मोहन झा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर अरविंद सिंह अखिलेश सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह अशोक भट्ट राजेश झा राजू प्रेस पैनल विनोद शर्मा मनीष पांडे पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज सिंह राजीव रंजन प्रदेश कार्यालय मंत्री सतपाल नरोत्तम भाजपा पटना महानगर महामंत्री नवीन केसरी संजय पप्पू किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन जितेंद्र सिंह सीमांत शेखर पटेल शुभम राज सिंह रितेश रंजन सुमित श्रीवास्तव सीमांत शेखर अंकित सक्सेना विनीत कुशवाहा सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे l
इस अवसर पर आज जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ता एवं जेपी सेनानी बैजनाथ महतो लल्लू शर्मा दीपक केसरी महेंद्र अरोड़ा लक्ष्मी नारायण सा गजेंद्र यादव पारसनाथ गुप्ता हरिनंदन केसरी जय कृष्ण चंद्रवंशी चंद्रवंशी मुखिया सरदार अमर सिंह सीताराम राय सुरेंद्र तिवारी जुगल किशोर पांडे अवधेश सिन्हा सुगंध सिंह प्रकाश शर्मा प्रमोद सिंह छोटन सिंहअर्जुन गुप्ता विनोद सिंह कृष्ण कुमार सिंह रविंद्र भारती शिवनाथ सिंह वीर बहादुर सिंह डॉक्टर तरुण कुलवंत सिंह कपिल देव सिंह श्याम नंदन महतो शिव प्रसाद सिंह सुनैना देवी माधुरी अग्रवाल महेश प्रसाद दीना शाह हीरा शाह आदि लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button