बिहार

तेजस्वी यादव ने की आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, अधिकांश मांगों को स्वीकार किया

पटना। आशा कार्यकर्ताओं के संगठनों की उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के साथ बैठक में उनकी अधिकांश माँगों को मान लिया गया है। तेजस्वी यादव ने उनका मानदेय ढाई गुणा बढ़ाने का भरोसा दिया है। इस निर्णय के बाद राज्य सरकार पर 180 करोड़ का वार्षिक व्यय होगा।

उपमुख्य मंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधियों को एनएचएम के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि को ढाई गुना बढ़ाते हुए रू.2500 प्रति माह मानदेय करने का आश्वासन दिया। इस पर लगभग रू. 180 करोड़ प्रतिवर्ष अतिरिक्त राशि व्यय होगी।
केंद्र से संबंधित अन्य मांगों हेतु स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार से संवाद किया जाएगा।
आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button