होम

पीरपैंती पैक्स संघ के अध्यक्ष बने प्रभात कुमार

पीरपैंती ( भागलपुर)

रिपोर्ट ~अहद मदनी

संपादन ~ चुन्नू सिंह

रविवार को पीरपैंती प्रखंड के सुंदरपुर स्थित इंडिया गेस्ट हाउस में एक बैठक हुई और पैक्स संघ का चुनाव संपन्न हुआ ।   बैठक की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष जय प्रकाश गोप ने की। इसमें पैक्स अध्यक्ष संघ के चुनाव पर चर्चा किया  और सर्वसम्मति से गोविंदपुर पैक्स अध्यक्ष प्रभात कुमार को पीरपैंती प्रखंड पैक्स संघ के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया । प्रभात कुमार के नाम का प्रस्ताव वर्तमान पैक्स संघ अध्यक्ष ने किया । वहीं उपाध्यक्ष पद पर  गुरुदेव मंडल, सचिव पिंटू यादव, कोषाध्यक्ष महेश्वर साह, मार्गदर्शक मुख्तार आलम, संगठन संयोजक रंजीत कुमार साह, मीडिया प्रभारी पूजा देवी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस बैठक में कुल 16 पैक्स अध्यक्ष उपस्थित हुए जिसमें अशोक यादव, अमृत यादव, दिनेश मंडल, मुख्तार आलम, विनोद मंडल,लाल बहादुर ठाकुर, महेश्वर साह, पूजा देवी, आनंद मंडल, रामनाथ मंडल, सहित आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button