क्राइमबिहार

नालंदा में 130 और रोहतास में 43 लोगों को किया गया गिरफ्तार : एडीजी जी एस गंगवार

पटना। बिहार के दो जिलों सासाराम और नालंदा में जुलूस के दौरान बवाल हो गया था। इसके बाद से दोनों जगहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस मामले को लेकर एडीजी जी एस गंगवार ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बिहार के सासाराम और नालंदा में हुई हिंसक घटना पूरे देश के सुर्खियों में है। उन्होंने बताया कि नालंदा और सासाराम में शांतिपूर्ण स्थिति है। पर्याप्त सुरक्षा बल कैंप कर रहे हैं। अभी तक नालंदा में 15 प्राथमिकी हुई है।130 की गिरफ्तारी हुई है। वहीं, सासाराम में दो एसएसबी और एक रैफ की कंपनी कैंप कर रही है। रोहतास में अब तक 43 की गिरफ्तारी हुई है। आज सुबह पांच बजे सासाराम में विस्फोट की खबर आई। किसी घर के बाहर पटाखा फोड़ा गया, इस मामले की सत्यता की जांच की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button