धरहरा में महिला शक्ति ने लाभुकों के बैंक खाते में पेंशन राशि का किया हस्तांतरण
![](https://khullamkhullakhabar.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230730-WA0101-780x470.jpg)
लालमोहन महाराज, मुंगेर
धरहरा प्रखंड के धरहरा दक्षिण पंचायत में महिला शक्ति संस्था के द्वारा शाखा कार्यालय का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य इंदुमती देवी ने फीता काटकर किया। मौके पर उपस्थित संस्था के लाभुकों को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य ने कहा कि यह संस्था विधवा माताओं और बहनों के लिए एक वरदान है । धरहरा में अच्छे ढंग से जरूरतमंद विधवा माता और बहनों को आर्थिक सहायता कर एक अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि धरहरा में 13 विधवा माताओं बहनों के बैंक खाते में प पांच -पांच सौ रुपए की पेंशन राशि का हस्तांतरण किया जाना बहुुत अच्छी बात है। राशि प्राप्त करने वाली माता एवं बहनें अब अपनी जरूरत के सामान खरीद कर अच्छे ढंग से जीवन व्यतीत करेंगी।उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा विधवा माता बहनों के बच्चों की जिम्मेदारी लिए जाने, आर्थिक स्थिति मजबूत करने , बिजली ,पानी बिल फ्री दिए जाने,सरकारी बस और ट्रेन की सुविधा देने,बच्चों को 22 साल तक शिक्षा फ्री, आवास की सुविधा दिए जाने जैसे वायदे अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब जी जायसवाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनीता सिंह सहित धरहरा प्रखंड के संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए जरूरतमंदों को हर समय मदद करते रहने के लिए सदैैव तत्पर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित संस्था के धरहरा प्रखंड अध्यक्ष मोरध्वज प्रसाद, फुल देवी, प्रखंड सलाहकार निरंजन साहू, सोनिया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, संजीत कुमार, दिलीप कुमार सहित संस्था के 16 सदस्यों ने देश की शक्ति महिला शक्ति, महिला शक्ति जिंदाबाद के नारे भी लगाए।