झारखण्डराज्यशिक्षा

डॉ. रणजीत कुमार सिंह को राजमहल फॉसिल पार्क में योगदान हेतु किया गया सम्मानित

देश के प्रतिष्ठित संत जेवियर कॉलेज ,रांची द्वारा किया गया सम्मानित

चुन्नु सिंह 

राजमहल (साहिबगंज)04.05.2025

प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक और पर्यावरणविद् डॉ. रणजीत कुमार सिंह को राजमहल फॉसिल पार्क एवं राजमहल पहाड़ी क्षेत्र के संरक्षण, सुरक्षा और शोध को बढ़ावा देने के लिए सेंट जेवियर कॉलेज, रांची द्वारा सम्मानित किया गया।

कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों के फील्ड वर्क के दौरान डॉ. सिंह ने स्थानीय भू-वैज्ञानिक जानकारी, मार्गदर्शन, आवास, भोजन और यात्रा की बेहतरीन व्यवस्था कर सराहनीय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं बैग देकर सम्मानित किया गया।

कॉलेज के प्रो. सोमेश सेनगुप्ता, प्रो. मेलविन ए. एक्का और छात्रा अनुषा स्मृति टोप्पो ने डॉ. सिंह के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि फील्ड वर्क के दौरान उनका मार्गदर्शन अत्यंत प्रेरणादायक और उपयोगी रहा।

डॉ. रणजीत कुमार सिंह वर्षों से राजमहल क्षेत्र की जैवविविधता, जीवाश्म संरक्षण एवं पारिस्थितिकी पर कार्य कर रहे हैं। वे युवाओं में वैज्ञानिक चेतना जागृत करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button