झारखंड सरकारी उपक्रम समिति के अध्यक्ष सरयू राय ने सरकारी उपक्रमों के अधिकारियों की बोकारो में ली क्लास , समय पर कार्य करने के दिए निर्देश ..
- सरकारी उपक्रम समिति के अध्यक्ष और सरकारी उपक्रमों के अधिकारियों के साथ गुफ्तगू
सरकारी उपक्रम के अधिकारी समय पर करें कार्य
झारखंड राज्य में 31 उपक्रम राज्य सरकार द्वारा संचारित है
रिपोर्ट ~ उर्मिला
संपादन ~ चुन्नु सिंह
बोकारो
झारखंड विधानसभा की सरकारी उपक्रम समिति के अध्यक्ष सरयू राय सरकारी उपक्रमों के अधिकारियों के साथ दिनांक 23 सितंबर, 2022 को बोकारो परिसदन के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री अपर समाहर्ता सादात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चास , दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में समिति के अध्यक्ष सरयू राय ने कहा कि समय पर कार्य पूर्ण होने पर ही लोगों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि, झारखंड राज्य में 31 उपक्रम राज्य सरकार द्वारा संचालित है। साथ ही कहा कि सरकारी उपक्रम समिति ने सभी विभागों के सम्बन्धित मामलों की समीक्षा कर उपक्रमों के अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया है।
विधानसभा की सरकारी उपक्रम समिति के अध्यक्ष सरयू राय ने कहा कि कार्य समय पर पूर्ण करें, ताकि लोगों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि समिति भ्रमण कर सभी कॉरपोरेशन का जायजा ले रही है। उसके बाद समिति रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को सौंपेगी। बैठक के दौरान सभी विभागों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
बैठक से पूर्व उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, उप विकास आयुक्त कीर्ती श्री ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार, सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
