बोकारो। कला केंद्र सेक्टर 2 डी में जदयू कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रदीप कुमार महतो और संचालन गोपाल कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर झारखंड के जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज सभा सांसद खीरू महतो, बोकारो जिला प्रभारी, राष्ट्रीय आवास बोर्ड के अध्यक्ष सह बिहार झारखंड हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष और भागलपुर ~ बांका से एमएलसी विजय कुमार सिंह भी मौजूद थे।
इस अवसर पर विजय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में जदयू मजबूत करने की जिम्मेदारी बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री डॉक्टर अशोक कुमार चौधरी और झारखंड प्रभारी मनोज कुमार यादव, और मुझे सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जदयू के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद शुरू हो चुकी है। हम लोगों को मिलकर के संगठन को इस कदर मजबूत बनाना है कि 2024 में सत्ता परिवर्तन हो सके।
इस अवसर पर झारखंड जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरू महतो ने कहा कि झारखंड में ग्रामीण कार्यकर्ताओं को संगठित करने की दिशा में हम लोगों को विशेष पहल करना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। बिहार के विकास मॉडल को ही आधार मानकर के झारखंड में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
इस अवसर पर अशोक चौधरी हाफिज खान संजय सिंह सहित जदयू के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।