बिहारराजनीति

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यजीत सिन्हा एवं अरविंद ठाकुर कांग्रेस में शामिल हुए

पटना। कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं डॉक्टर सत्यजीत सिन्हा एवं अरविंद ठाकुर ने बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।दर्जनों साथियों ने उनके साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेता विधायक शकील खान, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य डॉक्टर जावेद, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार एवं पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर शकील अहमद, विधान पार्षद समीर कुमार सिंह, प्रेमचंद मिश्रा, लालबाबू लाल, प्रतिमा दास, राजेश राम सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।

इन दोनों नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के देश की जनता के साथ वादा खिलाफी के खिलाफ भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वाइन किया है। कांग्रेस नेता विनोद डॉक्टर विनोद शर्मा ने इन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button