बिहारराज्य

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में शरद यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना ~ जनता दल यूनाईटेड के पूर्व अध्यक्ष समाजवादी नेता स्व शरद यादव जी को पार्टी कार्यालय में भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपुरणीय क्षति है। आप करीब 50 साल तक भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे। शरद यादव के राजनीतिक योगदान को आज की पीढ़ी को जानना और समझना चाहिए। वो लंबे समय तक केन्द्रीय राजनीति में एक पावरफुल नेता माने जाते रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवाद के पुरोधा स्व0 यादव की स्मृतियाँ हमलोगों के लिए संजीवनी का काम करती रहेंगी। स्व0 यादव अपने समकालीन सामाजिक न्याय के नेताओं से सीनियर रहे हैं आप लंबे समय तक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
स्व0 यादव को श्रद्धांजलि देने वालों में विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह ‘‘गाँधी’’, विधान पार्षद श्री ललन कुमार सर्राफ, श्री रवींद्र प्रसाद सिंह, श्री संजय सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष श्री नवीन आर्य चंद्रवंशी, मुख्यालय प्रभारी महासचिव श्री मृत्युंजय कुमार सिंह, श्री अशोक कुमार बादल, श्री परमहंस कुमार, श्री प्रदीप सिंह, पूर्व विधायक, प्रदेश सचिव श्री मनीष कुमार, श्री वासुदेव कुशवाहा, राजीव रंजन पटेल, श्री मनोरंजन गिरी, श्री बाॅंडिल सिंह, श्री हिमांशु पटेल, श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्रीमती स्वीटी प्रिया, श्रीमती नेहा निसार, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 सुनील कुमार सिंह श्री अभिषेक झा एवं श्रीमती अंजुम आरा, श्री कमल नोपानी, श्री नीतीश पटेल, श्री दिव्यांशु भारद्वाज, श्री राजेन्द्र जार्ज एवं श्री चंदन पटेल सहित अन्य नेतागण भी शामिल रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button