बिहारराजनीति

कांग्रेस के कुंतल कृष्ण, शीला सिंह कुशवाहा सहित सैकड़ों ने थामा भाजपा का दामन

जदयू 2024 में हाफ होगा और 2025 में राजनीतिक तौर पर साफ हो जाएगा : सम्राट चौधरी

  • भाजपा नेता उपेंद्र सिंह के द्वारा लिखित नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पुस्तक का विमोचन किया गया

पटना । कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कुंतल कृष्ण, रोहतास जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष शीला सिंह कुशवाहा, गया जिला परिषद सदस्य व राजद नेता कौशल वर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आने वाले लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाई और स्वागत किया। उन्होंने भाजपा में आए लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग से भाजपा दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही है और 2024 में बिहार की जनता महागठबंधन को साफ कर देगी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्रिमंडल विस्तार होने की सूचना दी, उससे साफ है कि मुख्यमंत्री का महागठबंधन में अब कुछ नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले तो नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में अप्रासंगिक हो गए थे अब ऐसा लगता है कि उनका अब सरकार में भी कुछ नहीं चल रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महागठबंधन बनने के बाद यह स्पष्ट झलक रहा है कि नीतीश सिर्फ और सिर्फ कठपुतली मुख्यमंत्री रह गए हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार में लोकतंत्र समाप्त हो गया है। बिहार की जनता अब अब नीतीश मुक्त बिहार चाहती है।
विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने समाजवादियों पर लाठियां चलाईं आज वही नेता कांग्रेस की गोद में खेल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 74 आंदोलन के नेता चाहे लालू प्रसाद हों या नीतीश कुमार हों, या और जो भी समाजवादी आंदोलन का प्रतीक माने जाते हैं, वे आज कांग्रेस की गोद में खेल रहे। उन्होंने कहा की है साथियों की वजह से भाजपा और मजबूत होगी और 2024 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनेगी और 2025 में बिहार में भी कई लोगों को मुख्यमंत्री बनाने वाली भाजपा की सरकार बनेगी और भाजपा का कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री बनेगा।
पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाने का सपना दिखाया गया था। नीतीश कुमार अपने ही दल के अध्यक्ष का एक दिन नाम भूल गए तो अध्यक्ष ने घोषणा कर दी कि नीतीश कुमार अब प्रधानमंत्री का उम्मीदवार ही नहीं बन सकते। उन्होंने कहा कि अब ऐसी स्थिति है कि नीतीश कुमार को अब सपना देखने का अधिकार भी नहीं रहा।
उन्होंने सवालिया लहजे में भी कहा मुख्यमंत्री आखिर एनडीए क्यों छोड़ा था, यह तो बताएं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि स्टालिन भी विपक्षी दलों की बैठक में नहीं आने वाले थे, अब नीतीश कुमार उन्हे इस बैठक में नाराजगी छोड़ने के लिए मनाने जा रहे हैं।
उन्होंने हालांकि नीतीश कुमार को यह नसीहत देते हुए कहा कि आप मुख्यमंत्री है और आपकी गरिमा है, आग्रह है कि आप उसकी गरिमा को नहीं गिराइए। बिहार को झुकना नहीं चाहिए, यह बिहार की अस्मिता की बात है।

उन्होंने कहा कि जदयू 2024 में हाफ होगा और 2025 में राजनीतिक तौर पर साफ हो जाएगा।
आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में कुंतल कृष्ण, शीला सिंह कुशवाहा, कौशल वर्मा, अमित कुमार सिंह बेगूसराय, अमरेंद्र कुमार मोतिहारी, प्रसून कुमार उर्फ टिंकू पटना, मधु दांगी सोनपुर, सुनील कुमार वर्मा पटना सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
इस मिलन समारोह में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी डॉक्टर संजय मयूख प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रुंगटा प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह अशोक भट्ट भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री सतपाल नरोत्तम भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत चौधरी गया जिला भाजपा के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू आदि उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button