बिहारराजनीति

तेजस्वी को उप मुख्यमंत्री के पद से मुक्त करें नीतीश: विजय सिन्हा

13 जुलाई को शिक्षकों के समर्थन में विधानसभा मार्च करेगी भाजपा 

पटना। बिहार विधानमंडल में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अब तो सरकार में शामिल घटक दल के एमएलसी भी भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठा रहे है। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी कई सवाल खड़ा करती है।

उन्होंने कहा कि 13 जुलाई को भ्रष्टाचार, अपराध की बढ़ती घटनाओं के सवाल पर और शिक्षक के समर्थन में भाजपा विधानसभा मार्च करेगी। उन्होंने कहा कि यह मार्च गांधी मैदान से शुरू होगी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लखीसराय के विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार में अराजकता का माहौल है।
उन्होंने कहा कि जून महीने में ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर जमकर खेल हुआ। शिक्षा विभाग में कनीय पदाधिकारियों को वरिष्ठ अधिकारियों की जगह प्रभार दिया गया है।स्वास्थ्य विभाग में 24 घंटे के अंदर ताबादला रद्द कर दिया गया। अन्य विभागों का भी यही हाल है।
विधानमंडल में भी नियम के विरोध प्रोन्नति दी गई है। उन्होंने कहा कि राजनीति सेवा के लिए है, लेकिन मेवा खाया जा रहा एम है। बिहार में विधायिका और कार्यपालिका में टकराव हो रहा है। सत्ता के एमएलसी बिहार के पदाधिकारी को अंगूलिमाल डाकू बता रहे हैं। उन्होंने कहा आखिर यह डाकू कौन है? बिहार में राजनीतिक अस्थिरता प्रशासनिक अस्थिरता में दिख रही है।
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि शिक्षक नियुक्ति का मामला हो या नियोजित शिक्षक से जुड़ा हुआ मामला , मुख्यमंत्री क्यों चुप है?
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात करने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केवल मामला दर्ज होने से कई मंत्रियों के इस्तीफा लेने वाले सीएम आज चार्जशीटेड उप मुख्यमंत्री पर चुप क्यों हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि सत्ता के लिए नीतीश कुमार जी कितना समझौता कीजिएगा।
उन्होंने सीएम को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस से पीछे हटना होगा या तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री पद से हटाना होगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण प्रशासनिक आराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह एवं प्रेस पैनलिस्ट विनोद शर्मा उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button