सीएम नीतीश कुमार ने बाँका सदर अस्पताल परिसर में निर्मित माॅडल अस्पताल क्या किया उद्घाटन
नीतीश के आगमन पर प्रशासन चुस्त, जनता सुस्त

के पी चौहान
बाँका। बुधवार को मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बाँका वासियों को लोकसभा चुनाव के पहले एक सुन्दर सा तोहफा दिया। उन्होंने बाँका सदर अस्पताल परिसर में 13 करोड़ 18 लाख 90 हजार 452 रुपए की लागत से निर्मित माॅडल अस्पताल का फीता काट कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन वार्ड , जाँच घर सहित विभिन्न वार्डो का निरीक्षण कर उचित दिशानिर्देश दिए।
वहां से मुख्यमंत्री आर. एम. के. स्कूल के मैदान पर पहुँचे जहाँ उनका कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। मुख्यमंत्री ने बगल में ही स्थित इंडोर स्टेडियम में जीविका दीदी द्वारा लगाए विभिन्न स्टाॅलों का निरीक्षण कर खुशी जताई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डिजीटल लाईब्रेरी का भी निरीक्षण किया और वहाँ अंग्रेजी के लेटर देखते ही भड़क गए और निर्देश दिए कि शीघ्र ही हिन्दी में किए जाएं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाँका विकास के पथ पर अग्रसर है और मुझे बाँका वासियों का सदा प्यार मिलता रहा है और आगे भी उनसे यही उम्मीद करता हूँ। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि बाँका बिहार में पहला जिला है जहाँ 500 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा कर अभी तक 600 भूमिहीनों के बीच परचा बितरण किया जा चुका है। मुख्यम॔त्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में इसे लागू किया जाएगा।
लेकिन मुख्य मंत्री के आगमन के दो दिन पूर्व से ही विभिन्न चौक-चौराहे एंव सड़क किनारे से चाय-पान, नाश्ते की दुकान, रेड़ी-पटरी आदि दुकानों को प्रशासन द्वारा हटाए जाने से उन गरीबों के रोजी-रोटी पर काफी असर पड़ा। जिससे ये गरीब परिवार नीतीश और जिला प्रशासन कोसते नजर आए। लेकिन जिला प्रशासन अपनी वाह-वाही लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे। मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व रात-दिन एक कर रोड बनाना, साफ-सफाई, रंग-रोगन कर जिला मुख्यालय के कुछ हिस्से को चमकाने को आतुर दिखे। सुरक्षा के भी चाक-चौबंद व्यवस्था देखी गई।
दिन के 11 बजे स्थानीय पी.बी.एस. कॉलेज के मैदान पर उनका उड़न खटोला उतरते ही कई मंत्री, स्थानीय सांसद गिरधारी यादव, राष्ट्रीय आवास बोर्ड के अध्यक्ष सह बिहार झारखंड हाउसिंग कोऑपरेटिव सोसाइटी के चेयरमैन और भागलपुर बांका से एम.एल.सी. विजय कुमार सिंह, मनोज यादव (विधायक) बेलहर, मंत्री संजय झा,प्रभारी मंत्री, बाँका, मंत्री जयंत राज, डी. जी०. पी. बिहार. आर. एस. भट्टी. , बांका डी. एम. अंशुल कुमार आदि ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में बांका नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह , पप्पू सिंह , मुखिया श्री नंदेश्वरी यादव , बांका एम.एल.सी. प्रतिनिधि सह मुखिया संघ अध्यक्ष श्री मान सिंह मुखिया , बाराहाट प्रमुख श्री राजेश कुमार के अलावा जिले के जदयू कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे ।