पटना। क्या बिहार में वाकई में एक बार फिर से जंगलराज चल रहा है? जिस तरह से राजधानी पटना के मशहूर डाक्टर संजय कुमार कल से लापता हैं और परिजन उनके अपहरण की संभावना से इंकार नहीं कर रहे हैं उसे देखते हुए तो ऐसा ही लग रहा है कि बिहार में एक बार फिर डाक्टरों के अपहरण का सिलसिला शुरु हो चुका है। डॉक्टर संजय कुमार पटना का डाक्टर्स कॉलनी में रहते हैं। बीती रात से उनकी कोई जानकारी नहीं है। आज डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह, पूर्व अध्यक्ष आईएमए की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता की गई है। उनके परिजन और डाक्टर उनके अपहण की संभावना जता रहे हैं। इस संबंध में पत्रकार नगर थाने में एक एफआईआर भी दर्जी करा दी गई है।
Related Articles
भागलपुर में एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल के प्रचार वाहन पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा हमला , पोस्टर फाड़े , भाजपा कार्यकर्ता के साथ की धक्का मुक्की ..मारपीट
April 22, 2024
कल खवासपुर खेल मैदान में गरजेंगे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और चिराग पासवान , इंजीनियर शैलेंद्र ने पीरपैंती का किया दौरा
April 21, 2024