शुक्रवार को युग पुरुष स्वामी विवेकानन्द की जयंती के सुअवसर पर भागलपुर शहर के तिलकामांझी स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर भागलपुर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा ने माल्यार्पण कर नमन किया और स्वामी विवेकानन्द को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा ने बताया कि एक सच्चे सनातनी संन्यासी स्वामी विवेका नन्द जी अदभुत, विलक्षण प्रतिभा के धनी प्रखर राष्ट्रवाद के पक्षधर, करोड़ों लोगों के प्रेरणाश्रोत हैं। आज उनकी पावन जयंती पर शत-शत नमन करता हूं। इस अवसर पर भागलपुर भाजपा जिला मंत्री प्रणब दास एवं भाजपा नवगछिया जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने भी स्वामी जी को पुष्प अर्पित कर भावभिनी श्रद्धांजली अर्पित किया।
Related Articles
बड़ी मोहनपुर में आगजनी , चार घर जलकर पूरी तरह राख , सांसद अजय मंडल ने गांव का दौरा किया
April 29, 2024
भागलपुर में एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल के प्रचार वाहन पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा हमला , पोस्टर फाड़े , भाजपा कार्यकर्ता के साथ की धक्का मुक्की ..मारपीट
April 22, 2024
Check Also
Close