
चुन्नु सिंह
भागलपुर: 19 फरवरी 2025
आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भागलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज तिलकामांझी मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर बैठक सह सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। वार्ड 31, वार्ड 27, वार्ड 28, वार्ड 29 में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैठक कर प्रधानमंत्री के स्वागत और उनके किसान सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति बनाई।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दरभंगा विधायक संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के हित में आयुष्मान योजना, फोर लेन सड़क, स्मार्ट सिटी परियोजना, मेट्रो रेल सेवा, ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा जैसी कई योजनाएं दी हैं। उन्होंने पीएम मोदी को “महामानव” बताते हुए आम जनता से किसान सम्मेलन में भारी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया।
प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने मोदी सरकार की उपलब्धियों, विशेष रूप से स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों पर चर्चा की और लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
बैठक की अध्यक्षता तिलकामांझी नगर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि भागलपुर विधानसभा से सबसे ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता तिलकामांझी मंडल से शामिल होंगे।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री श्वेता सिंह, जिला प्रवक्ता इंदुभूषण झा, विनोद सिन्हा, अनीता सिंहा, सुबोध साह, छोटू मंडल, नीतिश कुमार, असीम पाल, प्रदीप जैन, बबीता मिश्रा, देवेंद्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में वार्ड 31 की पार्षद कुशमा देवी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।