झारखण्डदेश

राजीव चैतन्य महाराज ने साहिबगंज जिले के छात्र छात्राओं को स्वामी विवेकानंद की विचारों को आत्मसात करने की दी सलाह

"नया भारत गढ़े" कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित

चुन्नु सिंह

साहिबगंज (झारखंड)

रामकृष्ण मिशन आश्रम मोराबादी, रांची के ब्रह्मचारी राजीव चैतन्य महाराज ने जिले के विभिन्न उत्कृष्ट विद्यालयों और महाविद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान “नया भारत गढ़े” कार्यक्रम के तहत निशुल्क निबंध और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होंने कक्षा 5 से 10 के छात्रों के लिए स्वदेश मंत्र का उच्चारण प्रतियोगिता भी आयोजित की।

राजीव चैतन्य महाराज ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के विचारों और युवा पीढ़ी के लिए उनके आध्यात्मिक ज्ञान के बारे में बताया, साथ ही स्वस्थ जीवन और पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक किया।

रामकृष्ण मिशन रांची में आदिवासी पहाड़िया जनजाति और अन्य गरीब बेरोजगार युवाओं के लिए कृषि और स्किल रोजगार प्रशिक्षण की सुविधाएं दी जाती हैं। 18 से 35 वर्ष के युवा इस कार्यक्रम का लाभ उठा सकते हैं।

राजमहल मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने पढ़ाई को केवल रोजगार से नहीं जोड़ते हुए, शिक्षित नागरिक के रूप में सेवा और संवेदनशीलता के महत्व को बताया। उन्होंने विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के संदर्भ में पृथ्वी और प्रकृति की देखभाल का आह्वान किया और एक पेड़ लगाने का सुझाव दिया।

सभी प्रधानाचार्यों को निशुल्क पुस्तकें और अध्ययन सामग्री प्रदान की गई। निरीक्षण में नगर पालिका स्कूल पुरानी साहिबगंज, राजस्थान इंटर कॉलेज, स्कूल शिशु मंदिर, महिला कॉलेज साहिबगंज, और नवोदय विद्यालय शामिल थे। कार्यक्रम में डॉ. धूर्व ज्योति सिंह, डॉ. राजकुमार सिंह, रतन कुमार, रामदेव राम, मो फारूक हसन, डॉ. पूर्णिमा लकड़ा, प्रो. कोमल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button