हरे राम हरे कृष्णा से गुंजायमान हो उठा काली पहाड़ी

लालमोहन महाराज मुंगेर
मुंगेर के जमालपुर स्थित काली पहाड़ी के निकट प्रसिद्ध नहर घाट पर छठ पूजा के अवसर पर 24 घंटे का अखंड राम धुन यज्ञ संकीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें राम, सीता, अंगद, जामवंत, हनुमान, कुंभकरण, शंकर, पार्वती आदि देवी देवताओं की झांकी निकाली गई। रामधुन यज्ञ होने से जहां छठवृतियों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त हुआ वही रात भर श्रद्धालु भारी संख्या में उपस्थित रहे। राम धुन यज्ञ पंडाल में पहली बार सूर्य भगवान की प्रतिमा भी स्थापित की गई, जिसे पूजा करने भारी संख्या में भक्तगण आए। राम धुन यज्ञ का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष सत्संगी राजन कुमार चौरसिया एवं महामंत्री प्रमोद कुमार ने फीता काटकर किया। हरे राम – हरे कृष्ण के ध्वनि से चारों ओर वातावरण गुंजायमान होता रहा। मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजन कुमार चौरसिया ने कहा कि इस घाट पर 1984 से लगातार प्रत्येक साल छठ पूजा के अवसर पर राम धुन का आयोजन होता है और पहली बार सूर्य भगवान की प्रतिमा भी बनाई गई है। महामंत्री प्रमोद कुमार ने कहा इस घाट पर अर्ग देने की परंपरा बहुत पौराणिक है। जमालपुर क्षेत्र में यही ऐसा नहर है जो प्राकृतिक जल से पहाड़ की झरना से भरा हुआ है। मौके पर राजन कुमार चौरसिया, प्रमोद कुमार, कृष्ण कुमार, नवनीत कुमार, गोपाल चंद्र, सुचित कुमार, अनुज, देवराज, राहुल, विक्की, नितिन, आशीष, सागर, अमरनाथ, हरीश, अनीस, रणवीर, गौरव, चंदन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता ने रामधन यज्ञ एवं घाट की साफ सफाई में अहम भूमिका निभाई।