भागलपुर। हत्या, लूट और डकैती के मामले में भागलपुर पुलिस ने 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबालिग भी है। भागलपुर पुलिस ने पिछले दिनों हुए लूट, डकैती सहित हत्याकांड का उद्भेदन किया है। सुलतानगंज थाना क्षेत्र में जहां स्कॉर्पियो ड्राइवर की 16 तारीख को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, वही एक लूट की घटना वहां हुई थी। उसके साथ ही डकैती के एक मामले का भी पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। जिसमें कुल 10 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन नाबालिग बच्चे भी हैं। वही तीन देशी कट्टा के साथ 10 गोली भी पुलिस ने बरामद की है। वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि घटना के बाद से लगातार पुलिस टीम तकनीकी और सीसीटीवी फुटेज सहित सूत्रों के द्वारा बताए गए जानकारी के आधार पर छापेमारी की गई। जिसमें पुलिस ने पिछले दिनों घटित तीन कांड का खुलासा कर लिया है। प्रेस वार्ता के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के अलावे सीटी डीएसपी और लॉयन ऑर्डर डीएसपी के अलावे कई थानों के थानाध्यक्ष भी मौजूद थे।
Related Articles
पीरपैंती में पैक्स चुनाव परिणाम घोषित, हरिनकोल पैक्स से अनिल सिंह भारी मतों से विजई ..!
March 18, 2026
पीरपैंती में अदाणी पावर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी
March 16, 2026
Check Also
Close


