सुपौल के दिवंगत कांग्रेसी नेता बाबू विक्रम सिंह जी को मुख्यमंत्री ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
बिहार - झारखंड भूमि विकास बैंक की चेयरमैन ममता सिंह के पिता और एमएलसी विजय कुमार सिंह के ससुर थे बाबू विक्रम सिंह

चुन्नु सिंह
पटना । 20 सितंबर 2023 को पटना के 19 स्ट्रैंड रोड स्थित आवास पर सुपौल के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबू विक्रम सिंह जी के श्रद्धांजलि सभा में बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पक्ष विपक्ष के कई नेताओं ने पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम में विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, बांका के सांसद गिरिधारी यादव ,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, वित्त मंत्री विजय चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, लघु सिंचाई मंत्री जयंत राज, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह, एमएलसी संजय “गांधी”, जदयू एमएलसी नीरज कुमार, सुल्तानगंज विधायक ललित मंडल , तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, तारापुर विधायक, बिहार महादलित आयोग के पूर्व सदस्य, आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय राम, बिहार प्रदेश मुखिया संघ प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ झुंपा सिंह, बांका जिला एमएलसी प्रतिनिधि सह मुखिया मान सिंह, मेदांता हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर गण, बांका के पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिंह, बांका के कक्कू सिंह, भागलपुर जदयू नेता पप्पू सिंह , जिला पार्षद सोनी देवी , कहलगांव नगर अध्यक्ष संजीव कुमार आदि भागलपुर बांका जिले के दर्जनों मुखिया गण और उपस्थित थे।
विक्रम सिंह अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्री छोड़ गए हैं। छोटा पुत्र नीरज सिंह डॉक्टर हैं । एक पुत्री ममता सिंह बिहार झारखंड भूमि विकास बैंक की चेयरमैन हैं। बड़ी पुत्री मीरा सिंह कॉलेज में प्रोफेसर हैं। 04 सितंबर को दिल्ली में इलाज के क्रम में सुपौल के कांग्रेसी नेता बाबू विक्रम सिंह जी की निधन हो गई थी।