झारखण्डटेक्नोलॉजीराज्यशिक्षा

साहिबगंज के उधवा ~ राधानगर का मनीष मंडल राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक चयनित

भोपाल में राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे अपना प्रदर्शन

User Rating: 4.25 ( 1 votes)

चुन्नु सिंह

राजमहल (झारखंड)

31वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 का आयोजन 3 से 6 जनवरी 2025 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होगा। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से चयनित बाल वैज्ञानिक अपने नवाचारी विचारों और परियोजनाओं का प्रदर्शन करेंगे।

झारखंड के साहिबगंज जिले के ऊधवा प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय, राधानगर के छात्र मनीष कुमार मंडल का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। वे जलीय पौधा वाटर लिली (भेंट) के बीजों से आत्मनिर्भरता के विषय पर अपना प्रेजेंटेशन देंगे।

मनीष को इस उपलब्धि के लिए उनके गाइड शिक्षक राम बिहारी मंडल, भू वैज्ञानिक डॉ. रणजीत कुमार सिंह, और स्कूल के प्राचार्य रवि कुमार मिश्रा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके इस प्रयास को जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दुर्गानंद झा और जिला कोऑर्डिनेटर साइंस फॉर सोसाइटी झारखंड के डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने सराहा और शुभकामनाएं दी हैं। विज्ञान के क्षेत्र में यह प्रयास साहिबगंज जिले के लिए गौरव का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button