
कहा-पूर्णिया के रंगभूमि की ऐतिहासिक रैली देश में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी
पटना। महागठबंधन द्वारा पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को आयोजित महारैली की तैयारी हेतु सुपौल के मिलन मैरेज पैलेश में महागठबंधन के प्रमुख साथियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि साम्प्रदायिक और उन्मादी शक्तियों के खिलाफ बिहार ने बिगुल फूंक दिया है। पूर्णिया के रंगभूमि की यह ऐतिहासिक रैली देश में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। हम लगातार सीमांचल एवं कोशी के क्षेत्रों में 15 फरवरी से महारैली की तैयारी हेतु विभिन्न जिलों में घूम रहे हैं। लोगों में जो महारैली के प्रति उत्साह है उससे लगता है कि दिनांक-25 फरवरी 2023 को पूर्णियां की रंगभूमि मैदान लोगों के सामने छोटा पड़ जायगा। हमारे नेता समाज में आपसी भाईचारे का माहौल कायम करने का कार्य किया हैं। जिसको बिगाड़ने के लिए भाजपा के लोग इस इलाके में हमेशा कुत्सित प्रयास करते रहते हैं। जिसके लिए सजग रहने की आवश्यकता हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार में जबसे महागठबंधन की सरकार सत्ता में आयी है, भाजपा के लोगों में अजीब बेचैनी छायी हैं। जिसका परिणाम 2024 की लोकसभा चुनाव में देश को देखने को मिलेगी। कोशी एवं सीमांचल के इलाके से इस जुमलेबाजों की सरकार के खात्मा का शंखनाद होगा। हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के रहते किसी की हिम्मत नही कि बिहार में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़े की चेष्टा कर सके।
उन्होंने कहा कि सीमांचल की धरती पर होने वाले इस भव्य एवं ऐतिहासिक रैली से ही पुरे देश से भाजपा के सफाये का आगाज होगा। देश को भ्रमित करने व बांटने, संघीय ढांचे को नष्ट व लोकतंत्र की हत्या करने एवं संविधान को नष्ट करने और चुनाव के समय भावनात्मक रूप से लोगों को जोड़ने की भाजपा की चाल को जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। महागठबंधन के हमारे सर्वमान्य नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव सहित घटक दल के सभी शीर्ष नेताओं की यह एकता 2024 में भाजपा को उसके सही स्थान पर पहुंचा देगी।
बैठक में सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा कि सुपौल जिले के सभी प्रखंडों से हजारों-हजार की संख्या में लोग भाग लेंगे। पूर्णियां की रैली से समाज में उन्माद पैदा करने की शक्ति को मिलेंगी करारा जवाब। विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव व श्री राम बिलास कामत, पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार, विधान परिषद के पूर्व सभापति हारून रसीद, पूर्व विधायक यदुवंश यादव, लखन ठाकुर, राजद के जिलाध्यक्ष रामनाथ मंडल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विमल कुमार यादव, सीपीएम के जिला सचिव भोला यादव, सीपीआई के जिला सचिव सुरेश्वर प्रसाद सिंह, शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता जदयू के सुपौल जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव ने किया।