
पटना। बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि थानाध्यक्ष पर भी गोली चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। समस्तीपुर जिला के मोहनपुर थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव की छापामारी के क्रम में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने उनको गोली मार दी है। इलाज के क्रम में पटना में उनकी मृत्यु हो गई है। पलासी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे नंदकिशोर यादव।।
जानकारी के मुताबिक नंदकिशोर यादव को अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने के बाद इलाज के लिए पटना लाया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत होने के बाद से पुलिस महकमा में मातम छाया हुआ है।