धर्मबिहारराज्य

रामनवमी के मद्देनजर पीरपैंती थाना क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च

रामनवमी को लेकर पीरपैंती थाना क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

रिपोर्ट ~ चुन्नू सिंह 

पीरपैंती (भागलपुर):

रामनवमी पर्व को लेकर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पीरपैंती थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा आज गुरुवार की शाम फ्लैग मार्च किया गया।

इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति बनाए रखने की अपील की।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम सेरमारी ~ सुंदरपुर बाजार के प्रमुख सड़कों एवं गली-मोहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान पुलिस ने लोगों से भयमुक्त वातावरण में आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी पर्व मनाने की अपील की।

फ्लैग मार्च में दरोगा प्रमोद कुमार सिंह, दरोगा शशि कुमार एवं दरोगा अमरजीत कुमार के साथ पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button